एजुकेशन टेक्नोलॉजी एग्रीकल्चर ऐस्ट्रो ऑटो खेल ट्रेंडिंग धर्म बिजनेस मनोरंजन मूवी रिव्यू रिजल्ट लाइफस्टाइल विशेष

भाजयुमो ने बनाये संयोजक-सहसंयोजक, हर घर राहत अभियान में नेता प्रतिपक्ष पहुंची वार्ड में, किसान नेता रामेश्वर डूडी की कुशलता की प्रार्थना की वरिष्ठ कांग्रेसी तुलसीराम चोरडिया ने…

Published on: August 28, 2023

द खबर एक्सप्रेस 28 अगस्त 2023। भाजयुमो ने घोषित किये नव मतदाता अभियान और सदस्यता अभियान 2023 के संयोजक और सहसंयोजक

भारतीय जनता पार्टी प्रदेशाध्यक्ष सी.पी. जोशी एवं भाजयुमो प्रदेशाध्यक्ष अंकित गुर्जर चेची के निर्देशानुसार “सदस्यता अभियान-2023” एवं “नव – मतदाता अभियान-2023” के प्रदेश सह-संयोजक, संभाग प्रभारी विधानसभा संयोजक एवं सह संयोजकों की घोषणाये हुई जिसमें श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र के दो युवाओ को पार्टी ने इन अभियानो की जिम्मेदारी सौंपी। क्षेत्र के युवा सुरेंद्र स्वामी को श्रीडूंगरगढ़ विधानसभा संयोजक और आईदान पारीक को सहसंयोजक बनाया गया। भाजयुमो के जिलाउपाध्यक्ष भवानी तावणियाँ, गोपी मेघवाल, सांवरमल सारस्वत, अनिल वाल्मीकि, विष्णु वाल्मीकि, तिलोक मेघवाल ने दोनों की नियुक्ति पर शुभकामनाएं दी।

हर घर राहत अभियान पर नेता प्रतिपक्ष अंजू पारख

श्रीडूंगरगढ़ नगरपालिका नेता प्रतिपक्ष श्रीमती अंजू पारख ने हर घर राहत अभियान के तहत वार्ड 08 में वार्डवासियो से घर घर जाकर राजस्थान सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रचार प्रसार किया औऱ विस्तार से बताया। पारख ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत सरकार की चिरंजीवी योजना, अन्नपूर्णा फ़ूड योजना, फ्री स्मार्टफोन योजना, पालनहार योजना के बारे में हर वार्डवासी को जानकारी दी। वार्डवासियों ने पेयजल आपूर्ति की समस्या के बारे में बताया। नेता प्रतिपक्ष ने इसके निवारण का आश्वासन दिया। नेता प्रतिपक्ष नगरपालिका अंजू पारख के साथ बीसूका सदस्य विमल भाटी, ब्लॉक कांग्रेस महिला शहर अध्यक्ष द्रोपदी प्रजापत, सराफत अली, राकेश सिद्ध, विमल, सद्दाम, सलीम तेली, इस्माईल, पारष नाई आदि वार्डवासी मौजूद रहे।

वरिष्ठ कांग्रेसी नेता तुलसीराम चोरडिया ने किसान नेता रामेश्वर डूडी के स्वास्थ्य के लिये गौमाता को खिलाया गुड़ करी प्रार्थना

श्रीडूंगरगढ़ के वरिष्ठ कांग्रेसी नेता, समाजसेवी, पूर्व पार्षद तुलसीराम चोरडिया आज अपने साथियों के साथ श्रीडूंगरगढ़ की जीव दया गौशाला पहुंचे। गौशाला के कृष्ण मंदिर में किसान नेता रामेश्वर डूडी के स्वास्थ्य की कुशलता की प्रार्थना की और गौशाला में गायों को गुड़ खिलाया। चोरडिया के साथ निर्मल कुमार मालू, वासुदेव जोशी, ओमप्रकाश राठी, बंशीलाल झाबक, हीरालाल पुगलिया, छगन प्रजापत, पुखराज भार्गव, अमीचन्द जाट, मांगीलाल तावणियाँ, ओमनाथ सिद्ध एवं जमनाप्रसाद सिखवाल मौजूद रहे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

पढ़ना न भूलें

हाईकोर्ट का आदेश, चुनावी इतिहास में पहली बार ईवीएम की होगी जांच

स्मृति शेष… पूर्व विधायक नेतोजी स्व. किशनाराम नाई की प्रथम पुण्यतिथि पर क्षेत्र के राजनेताओं एवं प्रबुद्धजनों के साथ आमजन ने दी श्रद्धांजलि, बताया सच्चा जननेता

पूर्व विधायक जननेता स्व. किशनाराम नाई की प्रथम पुण्यतिथि पर नेतोजी की बाड़ी में समर्थक करेंगे याद, 7 अप्रेल को विशाल श्रद्धांजलि सभा

राज्य अन्य पिछड़ा आयोग का कार्यकाल सितंबर तक फिर बढ़ा, चुनाव पर सस्पेंस बरकरार

बीकानेर ओबीसी जिला कांग्रेस की कार्यकारिणी घोषित, श्रीडूंगरगढ़ के युवा को बड़ी जिम्मेदारी

राजस्थान बजट 2026, किसी के लिए दूरदर्शी बजट तो किसी ने बताया पर्ची सरकार का एआई बजट, श्रीडूंगरगढ़ में पक्ष एवं विपक्ष ने दी अपनी प्रतिक्रियाएं

Leave a Comment