Latest News Cricket IPL T20 WCL T20 WPL Under-19 WC India vs England T20 World Cup 2024 FIFA World Cup
---Advertisement---

गुड टच बैड टच कार्यशाला का हुआ आयोजन, आप भी बताये अपने बच्चों को

Published On: August 27, 2023 4:27 PM
---Advertisement---

द खबर एक्सप्रेस 27 अगस्त 2023। कल 26 अगस्त शनिवार को श्रीमती रूपादेवी मोहता राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय श्रीडूंगरगढ़ के विद्यालय सभागार में शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार छोटे बच्चों के लिए \”गुड टच बैड टच\”प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमें शिक्षा विभाग से श्री अशोक कुमार मीणा अतिरिक्त शिक्षा निदेशक माध्यमिक शिक्षा निदेशालय बीकानेर और श्री कैलाश धवल ए पी सी समग्र शिक्षा बीकानेर द्वारा प्रशिक्षण कार्यक्रम का प्रबोधन करके बच्चों को जागरूक किया गया। प्रधानाचार्य श्री उमाशंकर सारण ने बाल सुरक्षा हेतु विभाग की इस अभिनव पहल से बच्चों को परिचित करवाया। दक्ष प्रशिक्षक श्रीमती नीलम रानी व्याख्याता ने निर्धारित पोस्टर्स व बैनर्स के माध्यम से बालक बालिकाओं को गहन प्रशिक्षण देकर गुड टच और बैड टच के बारे में विस्तार से समझाया। इस प्रशिक्षण में 249 बालक बालिकाएँ और 13 अभिभावकों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।

\"\"

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment