द खबर एक्सप्रेस 26 अगस्त 2023। श्रीडूंगरगढ़ माहेश्वरी महिला मंडल जनसेवा के कार्यो में अग्रसर है। गौशाला में सह्योगगकर्ता के रूप में, लंपी रोग में गौमाताओं की सेवा में, कोरोना काल मे आमजन के लिए हर समय तैयार रहने वाली माहेश्वरी समाज की महिलाएं कस्बे के हर सामाजिक और सांस्कृतिक सेवा क्षेत्र में अपना अमूल्य योगदान दे रही है। इसी कड़ी में मण्डल द्वारा दूसरा विशाल निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इस शिविर में ईसीजी, शुगर, स्पायरोमिटर, अस्थमा रोगियों के लिये ब्रेथोमीटर टेस्ट किया जायेगा। ये शिविर कल रविवार को कस्बे के कालुबास स्थित माहेश्वरी भवन में सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक संचालित किया जाएगा।

बीकानेर के CMHO डॉ. अबरार पंवार इस शिविर का अवलोकन करें। शिविर में डॉ. गौरव गोम्बर (शिशु रोग विशेषज्ञ), डॉ. विकास पारीक (फिजिशियन), डॉ. जी.एस. विजय (अस्थी रोग विशेषज्ञ), डॉ. मदनगोपाल भट्ड़ (नाक, कान, गला रोग विशेषज्ञ), डॉ. रुचिर अरन (युरोलोजिस्ट व किडनी स्टोन सर्जन), डॉ. सौरभ अग्रवाल (चर्म रोग व हेयर ट्रान्सप्लान्ट सर्जन), डॉ. निष्ठा अग्रवाल (दन्त रोग विशेषज्ञ), डॉ. प्रमोद नारंग (सर्जन), डॉ. मिनाक्षी गोम्बर (स्त्री रोग विशेषज्ञ) अपनी सेवायें देंगे।

शिविर संबंधित कोई भी जानकारी 7014906780, 8209361094, 9351145334 इन नम्बरो पर संपर्क करे।













