एजुकेशन टेक्नोलॉजी एग्रीकल्चर ऐस्ट्रो ऑटो खेल ट्रेंडिंग धर्म बिजनेस मनोरंजन मूवी रिव्यू रिजल्ट लाइफस्टाइल विशेष

2022-23 के आरटीई छात्रों के बकाये शिक्षा शुल्क के लिये माध्यमिक एवं प्रारंभिक शिक्षा निदेशक से मिले प्रदेशाध्यक्ष…

Published on: August 25, 2023

द खबर एक्सप्रेस 25 अगस्त 2023। स्कूल एज्युकेशन वेलफेयर एसोसिएशन सेवा राजस्थान का प्रतिनिधि मंडल प्रदेशाध्यक्ष कोडाराम भादू के नेतृत्व में देहात कांग्रेस जिलाध्यक्ष बिशनाराम सिहाग के साथ माध्यमिक एवं प्रारम्भिक शिक्षा निदेशक कानाराम से मिला। प्रतिनिधि मंडल ने निदेशक से सत्र 2022-23 के आरटीई के निःशुल्क विद्यार्थियों के बकाया भुगतान की प्रक्रिया शुरू करने की मांग की।
संगठन के मीडिया प्रभारी शैलेष भदानी ने बताया की शिक्षा का अधिकार अधिनियम 2009 के तहत प्रदेश के गैर सरकारी विद्यालयो में पढ़ाये जा रहे 25 प्रतिशत नि:शुल्क विद्यार्थियों की फीस का भुगतान विभाग द्वारा अभी तक शाला प्रबंधकों को नही किया गया है। जिसके कारण शाला संचालन में उनको परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। शिक्षा निदेशक को ज्ञापन देकर चेतावनी दी गयी कि आगामी सात दिवस में भुगतान की प्रक्रिया शुरू करवाई जाए अन्यथा शाला संचालकों को आंदोलन का रास्ता अपनाना पड़ेगा।
प्रतिनिधि मंडल में सुरेश खीचड़, भवानी सिंह चौहान, हंसराज धौलपुरिया, आशु सिंह भाटी, मनीष शर्मा, प्रकाश वर्मा आदि शामिल रहे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

पढ़ना न भूलें

सारस्वत समाज के उज्ज्वल भविष्य की दिशा में ऐतिहासिक पहल, दिल्ली में IAS तैयारी के लिए सुविधाओं की शुरुआत का संकल्प

अखिल भारतीय साहित्य परिषद श्रीडूंगरगढ़ के पहले ‘बाल कवि सम्मेलन’ में ‘बाल कवियों’ ने बांधा समा, निकुंज सारस्वत को प्रथम स्थान

बीकानेर के वरिष्ठ साहित्यकार सम्पादक डॉ मदन सैनी को माया मोहन आलोक राजस्थानी साहित्य सृजन सम्मान

श्रीडूंगरगढ़ में जैन समाज की शिक्षा के क्षेत्र में बड़ी पहल: आचार्य महाश्रमण इंटरनेशनल स्कूल का शिलान्यास आज

राजस्थान हाईकोर्ट का फैसला- जिस कक्षा में प्रवेश देंगे उसमें 25 प्रतिशत सीटों पर आरटीई अनिवार्य, निजी स्कूलों को राहत नहीं

14 सितंबर हिंदी दिवस पर हिन्दी दिवस समारोह में देशभर के साहित्यकारों का किया गया सम्मान, वर्चस्व खोती हिंदी

Leave a Comment