विभागीय लापरवाही या इंतज़ार किसी जनहानि का, आखिर कब सुधरेगा श्रीडूंगरगढ़ प्रशासन और कब तक सोये रहेगी कस्बे की जनता

The Khabar Xpress 14 अगस्त 2025। श्रीडूंगरगढ़ प्रशासन पर तो जितना लिखा जाए उतना ही कम है। ऐसा नहीं है कि सिर्फ प्रशासन ही सोया रहता है, कस्बे की जनता भी कम नही है, ये तो जैसे कुम्भकर्णी नींद में है जो सिर्फ चुनावो के वक़्त की जागती है। नगरपालिका, बिजली विभाग या फिर जलदाय विभाग सभी के सभी बेपरवाह और आंखे बंद किये हुए है क्योंकि उन्हें पता है कि ये श्रीडूंगरगढ़ की जनता है जो ना कभी मुंह खोलती है और ना ही परवाह करती है कि हमारा नुकसान तो नही हो रहा है। क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों के तो कहने ही क्या…? चुनाव के वक़्त घर घर फिरने वाले फिर कभी उन घरों और उनकी समस्याओं की तरफ देखते ही नहीं।