महिला आत्मनिर्भरता के ध्येय के साथ हुआ भंवरलाल सोनी स्मृति नि:शुल्क महिला प्रशिक्षण केन्द्र का शुभारंभ
The Khabar Xpress 04 जून 2025। महेश नवमी के शुभ दिन, कालूबास में बोथरा कुआं के निकट रामप्यारीदेवी सोनी चेरिटेबल ट्रस्ट, कोलकाता की ओर से प्रातः देवपूजन के साथ भंवरलाल सोनी स्मृति नि:शुल्क महिला प्रशिक्षण केन्द्र का शुभारंभ हुआ। शुभारंभ के दिन तीस से अधिक युवतियों ने सिलाई, बुनाई तथा मेहंदी प्रशिक्षणार्थ अपना पंजीयन करवाया। प्रशिक्षण केन्द्र का उद्घाटन सोनी परिवार की पुत्रवधु श्रीमती दीप्ति सोनी तथा सामाजिक कार्यकर्ता ओमप्रकाश राठी ने समन्वित रूप से किया।