Latest News Cricket IPL T20 WCL T20 WPL Under-19 WC India vs England T20 World Cup 2024 FIFA World Cup
---Advertisement---

24 अक्टूबर को होगा नवनिर्मित श्रीडूंगरगढ़ सारस्वत सदन का उद्घाटन

Published On: October 13, 2025 9:45 AM
---Advertisement---

The Khabar Xpress 13 अक्टूबर 2025। श्रीडूंगरगढ़ के बिग्गाबास में सारस्वत समाज द्वारा निर्माणाधीन भवन \”सारस्वत सदन\” का लोकार्पण एवं उद्घाटन आगामी 24 अक्टूबर को धूमधाम से होगा। 12 अक्टूबर रविवार को निर्माणाधीन सारस्वत सदन में कार्यकारिणी की बैठक सम्पन्न हुई। भवन निर्माण समिति के अध्यक्ष लक्ष्मीनारायण तावणियाँ ने बताया कि 24 अक्टूबर को विधि विधान से समारोह पूर्वक सारस्वत सदन का उद्घाटन किया जाएगा। सारस्वत समाज के अध्यक्ष बजरंग लाल ओझा ने बताया कि सम्पूर्ण सारस्वत समाज को निमंत्रण है कि वे अपनी अमूल्य धरोहर के लोकार्पण एवं उद्घाटन समारोह में अपनी उपस्थिति दर्ज करवावे। समिति सदस्य कानाराम सारस्वत ने बताया कि उद्घाटन समारोह में भवन निर्माण में सहयोगी समाज के भामाशाहों का भी अभिनंदन किया जाएगा। समिति सदस्य सांवरमल सारस्वत ने बताया कि इस उद्घाटन के साक्षी सम्पूर्ण कुंडिया सारस्वत समाज एवं प्रबुद्धजन रहेगे। इस दौरान रेवंतराम सारस्वा गुसाईसर बड़ा, काशीराम तावणियाँ रिड़ी, तुलसीराम सारस्वत, मेघराज ओझा, शंकरलाल सारस्वा सेरूणा, हरिराम तावणियाँ, जयदयाल सारस्वत एवं राजेश शर्मा सहित समाज सहित समिति के सदस्य उपस्थित रहे।

\"\"

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment