Latest News Cricket IPL T20 WCL T20 WPL Under-19 WC India vs England T20 World Cup 2024 FIFA World Cup
---Advertisement---

14 नवंबर को ही क्यों मनाया जाता है विश्व मधुमेह दिवस ? जानिए इसका इतिहास, महत्व और थीम

Published On: November 14, 2024 8:50 AM
---Advertisement---

The Khabar Xpress 14 नवम्बर 2024। डायबिटीज या मधुमेह एक ऐसी समस्या है जो तेजी से दुनिया भर में फैलती जा रही है। वहीं बात करें भारत की तो हमारा देश डायबिटीज का सबसे बड़ा शिकार बनता जा रहा है। इस रोग के फैलने के कारणों की बात करें तो खानपान और लाइफस्टाइल में बदलाव डायबिटीज का सबसे बड़े कारण है। डायबिटीज अपने आप में कोई एक रोग नहीं है, बल्कि इससे आपको कई और बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। इसलिए डायबिटीज को शुरुआत में ही कंट्रोल कर लेना बहुत जरूरी है। इस रोग की गंभीरता को देखते हुए हर साल 14 नवंबर के दिन दुनिया भर में विश्व मधुमेह दिवस के रूप में मनाया जाता है। आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से…

डॉक्टर परामर्श के लिए जुड़े:- संजीवनी मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल से चिकित्सीय परामर्श अथवा जानकारी के लिए टच करे।

आंकड़ों के मुताबिक, दुनियाभर में 500 मिलियन से अधिक लोग मधुमेह से पीड़ित हैं और अगले 30 वर्षों में यह संख्या दोगुनी से अधिक 130 करोड़ तक पहुंचने की आशंका है। डायबिटीज के जोखिम को कम करने के लिए लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से हर साल विश्व मधुमेह दिवस मनाया जाता है।

World Diabetes Day का इतिहास

इंटरनेशनल डायबिटीज फाउंडेशन ने डायबिटीज की रोकथाम के लिए और लोगों को इस रोग के प्रति जागरूक करने के लिए इस दिन को मनाने की घोषणा की थी। जिसकी शुरुआत साल 1991 में हुई। संयुक्त राष्ट्र की घोषणा के साथ ही यह दिन दुनिया भर में मनाया जाने लगा। 14 नवंबर का दिन तय करने के पीछे कारण है कि इस दिन सर फ्रेडरिक बैंटिंग और चार्ल्स बेस्ट ने मिलकर इंसुलिन की खोज की थी। इस दिन सर फ्रेडरिक बैंटिंग का जन्मदिन है। इसलिए 14 नवंबर को World Diabetes Day के तौर पर मनाने की घोषणा की गई।

\"\"

पहला डायबिटीज का मरीज

भले ही 1991 में डायबिटीज डे को वैश्विक स्तर पर मनाने का फैसला लिया गया लेकिन पहला डायबिटीज का मरीज दशकों पहले पाया गया। 1550 बी सी में पहला डायबिटीज का मरीज इजिप्ट में मिला था। इजिप्ट में पहली बार इस बीमारी के रूप में पहचान मिली।

World Diabetes Day का महत्व

14 नवंबर के दिन दुनिया भर में World Diabetes Day मनाने के महत्व की बात करें तो इस दिन का उद्देश्य आम लोगों के बीच इस गंभीर बीमारी के प्रति जागरूकता पैदा करना है। ताकि वह डायबिटीज के लक्षणों को पहचान सकें और इसे शुरुआत में ही कंट्रोल कर सकें। इस दिन को मनाने के बाद लोगों को यह भी पता चलता है कि डायबिटीज से लड़ने के लिए किस तरह के हेल्थ केयर सुविधा की जरूरत पड़ती है।

World Diabetes Day 2024 की थीम

World Diabetes Day मनाने के लिए हर साल एक विशेष थीम तैयार की जाती है। जिस थीम के आधार पर डायबिटीज की रोकथाम पर जोर दिया जाता है। World Diabetes Day 2024 की थीम \”Breaking Barriers, Bridging Gaps\” है।

जानें क्या हैं डायबिटीज के लक्षण 

  • सामान्य से अधिक प्यास लगना
  • बार-बार पेशाब आने की समस्या 
  • बेवजह वजन का कम होना
  • पेशाब में कीटोन्स की मात्रा का बढ़ना
  • हमेशा कमजोरी और थकान महसूस
  • चिड़चिड़ापन होना और मूड में बदलाव
  • धुंधला दिखने की समस्या
  • चोट या जख्म जल्दी ठीक न होना.
  • स्किन, गम और वैजाइनल जैसे इन्फेक्शन का जल्दी होना.
  • बेहोशी आना और दौरा पड़ना
  • व्यवहारिक बदलाव

ये भी पढ़े…

\"\"

सोर्स-गूगल

Disclaimer: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले डॉक्टर की राय अवश्य ले लें। The Khabar Xpress की ओर से कोई जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है। 

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment