Latest News Cricket IPL T20 WCL T20 WPL Under-19 WC India vs England T20 World Cup 2024 FIFA World Cup
---Advertisement---

सूखे आंवले के टुकड़ों में छिपा है सेहत का राज, इन बीमारियों से होगा बचाव

Published On: November 6, 2023 7:38 AM
---Advertisement---

द खबर एक्सप्रेस 06 नवम्बर 2023। आंवला किसी सुपरफूड से कम नहीं है, इसमें कई तरह के पोषण पाए जाते हैं जो हमारे शरीर के लिए बेहद गुणकारी होते हैं। ये सर्दी, खांसी और जुकाम के साथ-साथ कई तरह के वायरल से भी बचाव करता है। आमतौर पर हम आंवले का यूज बालों और स्किन की खूबसूरती बढ़ाने के लिए करते हैं, लेकिन सूखे आंवले से कई तरह के फायदे भी मिल सकते हैं। यह विटामिन सी के अलावा कई पोषक तत्वों से भरपूर है। आज आपको इस लेख के माध्यम से सूखे आंवलों से शरीर को होने वाले फायदों के बारे में जान लेते हैं।

सूखे आंवले खाने के फायदे

इम्यूनिटी बूस्टर

सूखे आंवले में भरपूर विटामिन सी पाया जाता है, जिसके जरिए संक्रमण से बचाव होता है। कोरोना महामारी के दौरान इम्यूनिटी बूस्ट करने पर जोर दिया जा रहा था, क्योंकि बदलते मौसम में भी कई बीमारियों से ये हमारी रक्षा कर सकता है।

डाइजेशन ठीक रखता है

अक्सर शादी या पार्टीज में जमकर मसालेदार खाना खाते हैं, जिससे एसिडीटी, कब्ज और अपच की समस्या होने लगती है। ऐसे में आपको सूखे आंवले को पानी में उबालकर खाना चाहिए, इससे पेट की सारी परेशानियां दूर हो जाएंगी।

आंखों की रोशनी करे बेहतर

आंवलों में भरपूर विटामिन ए और सी पाया जाता है, जो आंखों के लिए काफी फायदेमंद होता है, इससे नजरें तेज होती हैं और रतौंधी (Night Blindness) जैसी बीमारियों का जोखिम कम हो जाता है।

मुंह से आने वाली बदबू से छुटकारा

दांतों और मुंह की सही तरीके से साफ-सफाई न होने की वजह से मुंह से बदबू आने लगती है। ऐसे में सूखे आंवले को चबाकर खा सकते हैं। ये नेचुरल माउथ फ्रेशनर की तरह काम करता है।

पेट दर्द से मिलती है राहत

सूखा आंवला खाने से पेट दर्द की समस्या दूर हो सकती है। दरअसल, सूखे आंवले में एंटीऑक्सीडेंट और पॉलीफेनोल से भरपूर होता है, जो पेट के विषैले तत्व को कम करता है। इससे पेट का दर्द, जलन, ऐंठन की समस्या कम होती है।

 इस लेख में बताई गई जानकारी और सुझाव को पाठक अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट से सलाह जरूर लें। 

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment