Latest News Cricket IPL T20 WCL T20 WPL Under-19 WC India vs England T20 World Cup 2024 FIFA World Cup
---Advertisement---

सीमावर्ती 13 गांवों को खाली करने के आदेश जारी, इन गांवों को किया जायेगा स्थानांतरित, देखे सूची

---Advertisement---

The Khabar Xpress 09 मई 2025। पाकिस्तान के साथ बने हुए युद्ध के वातारण के बीच प्रशासन ने सीमावर्ती क्षेत्रों के गांवों के लिए नए आदेश जारी किए है। प्रशासन ने पाकिस्तानी सीमा से लगते 13 गांवों को खाली कर स्थानांतरित करने के आदेश जारी कर दिए है। ऐसी एक सूची सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है जिसमे खाजूवाला क्षेत्र के इन गांवों के वाशिंदों को सुरक्षित स्थान पर भेजने के आदेश दे दिए गए है। इस सूची के अनुसार प्रशासन ने इन सभी ग्रामवासियों के लिये अस्थायी कैम्प्स का निर्माण किया है और सभी क्षेत्रों के लिये अलग अलग केम्प मैनेजर के नम्बर जारी किए है। हालांकि अभी तक इस सूची की सत्यता की पुष्टि नही हुई है।

गांव जिन्हें स्थानांतरित किया जा रहा है

40 KYD (1314) को नाडा, 31KYD (1599) को करणीसर भाटियान, 1 ALM (1101) को भुट्टो का कुआँ, 34 KYD (1595), 16 PB व 42 KJD को बराला, 3 PWM (905) को अदूरी, 4 BGM (537) को भानीपुरा, 39 KJD (1028) को अमरपुरा ये सभी पूगल थाना क्षेत्र के अंतर्गत स्थानांतरित किये गए है। 2 PHM (563) को मोटिगढ़, 33KJD को सत्तासर जो छत्तरगढ़ थाना क्षेत्र के अंतर्गत आते है। 28 KJD व 2GWM को सियासर पंचकोसा जो पूगल थाना क्षेत्र के अंतर्गत आते है में स्थानांतरित किये गए है। इन सभी स्थानांतरित क्षेत्रों के कैम्प्स के मैनेजर की नम्बरो सहित सूची भी जारी कर दी गयी है।

देखे पूरी सूची

\"\"

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment