Latest News Cricket IPL T20 WCL T20 WPL Under-19 WC India vs England T20 World Cup 2024 FIFA World Cup
---Advertisement---

साहित्य प्रतियोगिता विजेताओं का हुआ सम्मान, राष्ट्र भाषा हिंदी प्रचार समिति में हुआ आयोजन

Published On: September 14, 2023 12:20 PM
---Advertisement---

द खबर एक्सप्रेस 14 सितंबर 2023। यहां संस्कृति भवन में गुरुवार को हिन्दी दिवस के अवसर पर साहित्य क्षेत्र में हुई प्रतियोगिता के प्रतिभागियों का सम्मान किया गया। इसमें भीष्मदेव राजपुरोहित स्मृति अखिल भारतीय राजस्थानी लघुकथा प्रतियोगिता के लिए प्रथम स्थान पर रही जयपुर की प्रेम, द्वितीय स्थान पर बीकानेर के सुनील गज्जाणी, तृतीय स्थान पर बेंगलुरु के माणक तुलसीराम गौड़ को नकद राशि व सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया गया।
इसी तरह राजस्थली अलंकरणके लिए हनुमानगढ़ के दीनदयाल शर्मा, बीकानेर के डॉ. नमामी शंकर आचार्य, पूर्णिमा मित्रा, उदयपुर की शकुन्तला पालीवाल व नोहर के शिवराज भारतीय का सम्मान हुआ। इसके अलावा रामजीलाल घोड़ेला की पुस्तक राजस्थानी व्यंग्य संग्रह जुगाड़, सत्यदीप की बाल साहित्य कृति टाबरायण, विमला नागला की बाल पत्र लेखन कृति हुलसी चिरमी, लिख लिख पाती का लोकार्पण हुआ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment