Latest News Cricket IPL T20 WCL T20 WPL Under-19 WC India vs England T20 World Cup 2024 FIFA World Cup
---Advertisement---

सारस्वत ने हजारों समर्थकों के साथ भरा नामांकन..उमड़ पड़ा लोगों का हुजूम…

Published On: November 2, 2023 2:59 PM
---Advertisement---

द खबर एक्सप्रेस 2 नवम्बर 2023। भाजपा प्रत्याशी ताराचन्द सारस्वत ने अपने समर्थकों ले साथ गुरुवार को नामांकन दाखिल किया। इस दौरान कानून मंत्री अर्जुनराम मेघवाल, भाजपा के दिग्गज नेता छैलू सिंह शेखावत, भाजपा देहात जिलाध्यक्ष रामगोपाल सुथार, दिल्ली के पूर्व विधायक राजेश गहलोत, विनोदगिरी गुसाई, नारायण मोट, सरपंच जुगराज संचेती, सरपंच ओमप्रकाश शर्मा, सरपंच जसवीर सारण, भाजपा महिला देहात जिलाध्यक्ष कुसुम शर्मा, शहर अध्यक्ष रेणु भादानी, शहर मंडल अध्यक्ष महावीर प्रसाद अड़ावलिया, शोभाचन्द आसोपा सहित कई नेता मौजूद रहे। नामांकन दाखिल करने से पूर्व सारस्वत ने शक्ति प्रर्दशन करते हुए रोड़ शो किया। जिसमें शहर के अलावा ग्रामीण इलाकों से हजारों की तादात में लोग पहुंचे। यहां श्यामा प्रसाद मुखर्जी स्टेडियम के आगे हुई चुनावी सभा में मंच पर पार्टी संगठित दिखाई दी। इस दौरान मंच पर करीब एक सौ से भी ज्यादा भाजपा नेताओं की मौजूदगी रही। सभी ने चुनावों में सारस्वत का समर्थन किया।


ढोल नगाड़ों से पहुंचे कार्यकर्ता..
नामांकन दाखिल करने से पूर्व सुबह से ही श्रीडूंगरगढ में कार्यकर्ताओं का जमावड़ा शुरू हो गया। सारस्वत की नामांकन रैली में भाग लेने के लिए गांवो से लोग ढोल नगाड़ों के साथ पहुंचे। लोगों ने सारस्वत को फूलों की मालाओं से लाद दिया। नामांकन रैली का भी कस्बे के मुख्य मार्गो पर पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया।
भाजपामय हुआ श्रीडूंगरगढ, भारत माता की जय से गूंज उठा पंडाल…
भाजपा नेता ताराचन्द सारस्वत के शक्ति प्रर्दशन में कस्बे की गलियों में भाजपा की गूंज गूँजती रही। हर तरफ भाजपा कार्यकताओं का सैलाब दिखाई दिया। लोगों ने बताया कि इतनी भारी तादाद में जनसमूह को भाजपा के समर्थन में पहली बार देख रहे है। सत्तासर गांव से आये एक बुजर्ग ने बताया कि रेवंतराम महिया के दौर में इतनी भीड़ देखने को मिलती थी। जो आज यहां उमड़ी है। हजारों की संख्या में उमड़े जनसैलाब से पूरा पंडाल भारत माता के जयकारों से गूंज उठा। सड़कों पर केसरिया व भाजपा का भगवा चारों और देखने को मिला।

यह दिग्गज रहे साथ..
नामांकन दाखिल करते समय कानून मंत्री अर्जुनराम मेघवाल, पूर्व प्रधान छेलूसिंह शेखावत, पूर्व जिलाध्यक्ष रामगोपाल सुथार, लीलाधर बोथरा, जालिमसिंह भाटी सहित अनेक भाजपा नेता सम्मिलित रहे।

\"\"

भाजपा में हुई वापसी

केऊ से रतनसिंह, समुद्रसिंह सहित अनेक अन्य नेताओं ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment