Latest News Cricket IPL T20 WCL T20 WPL Under-19 WC India vs England T20 World Cup 2024 FIFA World Cup
---Advertisement---

सर्दियों में रोजाना पिएं इम्यूनिटी बूस्टर लौंग और नींबू की चाय, जानें बनाने का तरीका और फायदे

Published On: January 18, 2025 9:42 AM
---Advertisement---

The Khabar Xpress 18 जनवरी 2025। लौंग और नींबू दोनों ही अपने औषधीय गुणों के लिए मशहूर हैं। इनसे शरीर को कई समस्याओं से बचा जा सकता है। आमतौर पर, लोग इन दोनों चीजों का अकेले ही सेवन करते हैं या फिर कई अन्य चीजों के साथ मिलाकर सेवन करते हैं, लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि अगर इन दोनों चीजों का साथ मिलाकर सेवन किया जाए, तो शरीर पर कैसा असर होगा? जी हां, आप लौंग और नींबू की चाय बनाकर रोजाना पी सकते हैं। इससे शरीर को कई समस्याओं से राहत मिल सकती है।

डॉक्टर परामर्श के लिए जुड़े:- संजीवनी मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल से चिकित्सीय परामर्श अथवा जानकारी के लिए टच करे।

नींबू और लौंग की चाय कैसे बनाएं ?

\"lemon

नींबू और लौंग की चाय बनाने के लिए आपको गर्म पानी में ताजे नींबू का रस, लौंग और स्वादानुसार शहद डालना है। अब इस पानी को अच्छी तरह उबाल लें। आपकी नींबू-लौंग की चाय बनकर तैयार हैं। इससे शरीर को ढेरों फायदे हो सकते हैं। आइए इन लाभों के बारे में जानते हैं।

नींबू और लौंग की चाय पीने के फायदे

इम्यूनिटी होगी बूस्ट

अगर आप सर्दियों में बहुत ज्यादा बीमार पड़ते हैं, तो इसके पीछे की वजह कमजोर इम्यूनिटी को माना जा सकता है। ऐसे में इम्यूनिटी को बूस्ट करने के लिए आप इस चाय का सेवन कर सकते हैं। नींबू में विटामिन -सी होता है और लौंग में एंटी-बैक्टीरियल गुण होते हैं, जो इम्यून सिस्टम को मजबूती देते हैं।

जोड़ों के दर्द से बचाव

नींबू और लौंग की चाय पीने से हड्डियों और जोड़ों में दर्द की समस्या हो सकती है। बता दें कि व्यक्ति के लिए लौंग और नींबू का सेवन करना अच्छा रहता है। नींबू में विटामिन-सी होता है, जो हड्डियों को मजबूती देने का काम करता है। इससे जोड़ों के दर्द की समस्या से बचा जा सकता है।

सांस लेने की समस्या से बचाव

सर्दियों में कई लोगों को सांस से जुड़ी या फेफड़ों की समस्याएं हो सकती हैं। इससे राहत पाने के लिए लौंग और नींबू की चाय का सेवन करते हैं। बता दें कि खांसी-जुकाम और अस्थमा में लौंग और नींबू की चाय का सेवन फायदेमंद होता है।

पाचन-तंत्र को होगा फायदा

नींबू और लौंग की चाय पीने से पाचन-तंत्र को फायदा होता है। इससे गट हेल्थ में सुधार किया जा सकता है। ऐसे में आप शरीर को कब्ज और अपच जैसी समस्याओं से बचा सकते हैं।

एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण

लौंग और नींबू की चाय में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं, जो शरीर की सूजन को कम करते हैं। अगर आपको शरीर के किसी अंग में सूजन रहती है, तो लौंग और नींबू की चाय का सेवन जरूर करना चाहिए।

नींबू और लौंग की चाय बनाने में बहुत आसान होती है और इसके सेवन से आप खुद को कई समस्याओं से बचा भी सकते हैं। यह चाय आयुर्वेदिक गुणों से भरपूर होती है। इससे शरीर को कई तरह की छोटी-बड़ी समस्याओं से बचाया जा सकता है।  

सोर्स-गूगल

Disclaimer: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले डॉक्टर की राय अवश्य ले लें। The Khabar Xpress की ओर से कोई जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है। 

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment