Latest News Cricket IPL T20 WCL T20 WPL Under-19 WC India vs England T20 World Cup 2024 FIFA World Cup
---Advertisement---

सरदारशहर रोड पर हुई 2 महिलाओं की दुर्घटना में हुई मौत का मामला गरमाया, परिजनों ने की गिरफ्तारी की मांग, शव लेने से इनकार, हाइवे जाम

Published On: September 17, 2024 5:19 PM
---Advertisement---

The Khabar Xpress 17 सितम्बर 2024। श्रीडूंगरगढ़ स्व सरदारशहर रोड में आज सुबह हुई दुर्घटना का मामला गरमा गया है। ज्ञात रहे कि सुबह करीब 4 बजे तोलियासर के निकट रोड दुर्घटना में कस्बे के बिग्गाबास की दो महिलाओं में से एक की मौत हो गयी साथ ही बिग्गा गांव की युवती की भी मौत हो गयी। घायल अन्य महिला को बीकानेर ट्रॉमा सेंटर भेज दिया गया था।

इस मामले में माहौल गरमा गया है। परिजनों ने अभी तक उपजिला चिकित्सालय से मृतकाओं के शव लेने से इनकार कर दिया है। परिजनों ने थाने पहुंच कर पहले गाड़ी मालिक और वाहन चालक को गिरफ्तार करने की मांग की है।

\"\"

परिजनों का कहना है कि जब तक उनको गिरफ्तार नही किया जाएगा तब तक उनके शव नहीं लिए जायेंगे और ना ही उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। कस्बे के लोगो में आक्रोश का माहौल है। अभी अभी हाईवे को जाम कर दिया गया है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment