Latest News Cricket IPL T20 WCL T20 WPL Under-19 WC India vs England T20 World Cup 2024 FIFA World Cup
---Advertisement---

समारोहपूर्वक हुआ धर्म किरण होम्योपैथी एवं आयुर्वेदिक औषधालय का लोकार्पण, सामाजिक संस्थाओं ने किया भामाशाह का सम्मान

Published On: September 27, 2023 3:34 PM
---Advertisement---

द खबर एक्सप्रेस 27 सितंबर 2023। धर्म किरण होम्योपैथी एवं आयुर्वेदिक औषधालय का लोकार्पण आज वैदिक मंत्रों के उच्चारण तथा पूजा अनुष्ठान के साथ हुआ।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में  अपने विचार व्यक्त करते हुए दैनिक महानगर के संपादक प्रकाश चिंडालिया ने कहा कि सरल, सहज और सरस व्यक्तित्व के धनी भामाशाह  भीखमचंद पुगलिया ने कलकत्ता में रहते हुए भी अपने मन के तार अपनी जन्म भूमि से जोड़े हुए रखे हैं।

\"\"

चिंडालिया ने कहा कि उनके हृदय में अपना गांव बसता है। धर्म किरण औषधालय इसी अनुराग का प्राकट्य है। वे जन उपकार के रथ पर आरूढ होकर मानव धर्म की किरणों से अपने नगर को आलोकित कर रहे हैं। मानव का सहज गुण है, वह शोहरत को देखता है, किन्तु महान वे लोग हैं जो करुणा के साथ काम करते हैं। तुलसी सेवा संस्थान में ऐलोपैथिक इलाज होता रहा है, अब होम्योपैथी एवं आयुर्वेदिक के इलाज से नगर की पीड़ित मानवता को बड़ी राहत मिलेगी।

प्रारंभ में पुगलिया परिवार की महिलाओं ने स्वागत गीतिका प्रस्तुत की। स्वागत भाषण करते हुए सी ए अमरचंद पुगलिया ने कहा कि अपने पुण्य श्लोक माता-पिता की स्मृतियों को एक रचनात्मक सोच के साथ जीवित रखना, संतति का परम पुनीत कृत्य है।

\"\"
उपखंड अधिकारी मुकेश चौधरी ने कहा कि चिकित्सा के इस प्रकल्प से असहाय और पीड़ित जन को आशातीत लाभ मिलेगा। श्रीडूंगरगढ़ भामाशाहों की भूमि रही है। धनराज पुगलिया ने कहा कि सेवा के संस्कार हमेशा आगे बढते रहें।
\"\"

औषधालय निर्माता भीखमचंद पुगलिया ने यहां इस औषधालय की आवश्यकता को जताते हुए कहा कि तुलसी सेवा केन्द्र को प्रारंभ हुए 43 वर्ष हो चुके। अब उसका विस्तार आवश्यक हो गया था। इस चिकित्सालय के निर्माण में गुरुदेव महाश्रमणजी का आशीर्वाद शामिल रहा है, उन्हीं की प्रेरणा से यह शीघ्र बन चुका। इस आयोजन के लिए सौ से अधिक लोग प्रवास से यहां आए।

जैन समाज के पदमकुमार रायजादा, सुरेन्द्र कुमार चौरड़िया, शांता पुगलिया, राजकरण सिरोहिया, माणकचंद पुगलिया, सुशीला पुगलिया तथा मालचंद सिंघी ने भी अपने विचार व्यक्त किए। समारोह का सफल संचालन साहित्यकार रवि पुरोहित ने किया।

\"\"

श्रीडूंगरगढ़ की सामाजिक और सांस्कृतिक संस्थाओं की ओर से शाॅल ओढाकर तथा प्रशस्ति-पत्र प्रदानकर भामाशाह भीखमचंद पुगलिया तथा श्रीमती सुशीला पुगलिया का सम्मान किया गया।

\"\"

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment