Latest News Cricket IPL T20 WCL T20 WPL Under-19 WC India vs England T20 World Cup 2024 FIFA World Cup
---Advertisement---

सगरवंशी ओड क्षत्रिय समाज संस्थान के युवा प्रदेशाध्यक्ष तारासिंह ओड ने भागीरथी ओड समाज कल्याण बोर्ड के लिये मुख्यमंत्री को लिखा पत्र, समाज को ओबीसी मोर्चा में प्रतिनिधित्व देने के लिए दिया धन्यवाद

---Advertisement---

द खबर एक्सप्रेस 20 मार्च 2024। सगरवंशी ओड क्षत्रिय समाज संस्थान के युवा प्रकोष्ठ के प्रदेशाध्यक्ष तारासिंह ओड ने भारतीय जनता पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी और राजस्थान सरकार के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को बधाई पत्र लिखा। ओड ने भारतीय जनता पार्टी के उदयपुर शहर देहात ओबीसी मोर्चा के जिलाध्यक्ष पद पर बाबूलाल ओड और जैसलमेर के अर्जुनराम ओड को भाजपा ओबीसी मोर्चा की प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य बनाकर ओड समाज को प्रतिनिधित्व देने पर बधाई संदेश लिखते हुए उनका आभार व्यक्त किया। ओड ने ओबीसी प्रदेशाध्यक्ष चंपालाल गेदर का भी आभार जताया।

भागीरथी समाज कल्याण बोर्ड बनाने के लिये मुख्यमंत्री के नाम लिखा पत्र

सगरवंशी ओड क्षत्रिय समाज संस्थान के युवा प्रकोष्ठ के प्रदेशाध्यक्ष तारासिंह ओड ने राजस्थान सरकार के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को पत्र लिखते हुए मांग की कि ओड क्षत्रिय समाज गरीब, अशिक्षित और अति पिछड़ा है। इसके सुधार के लिए बोर्ड का गठन किया जाए जिससे समाज उन्नति कर सके।

\"\"

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment