Latest News Cricket IPL T20 WCL T20 WPL Under-19 WC India vs England T20 World Cup 2024 FIFA World Cup
---Advertisement---

संभाग प्रभारी विमल भाटी व कल्ला की स्वीकृति पर जिलाध्यक्ष रामनिवास गोदारा ने घोषित की सेवादल की नव कार्यकारिणी, इन्हें मिला पद, देखे पूरी सूची

---Advertisement---

The Khabar Xpress 03 जुलाई 2025। अखिल भारतीय कांग्रेस सेवा दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष लाल जी देसाई एवं जोन प्रभारी कमल कल्ला व संभाग प्रभारी विमल भाटी की स्वीकृति पर जिला-बीकानेर देहात कांग्रेस सेवा दल को मजबूत करने के लिए जिला प्रभारी केसराराम गोदारा एवं लालजी गहलोत के निर्देशन में सेवादल जिलाध्यक्ष रामनिवास गोदारा की अनुशंसा पर प्रदेशाध्यक्ष हेमसिंह शेखावत द्वारा जिला कार्यकारिणी घोषित की गई। श्रीडूंगरगढ़ के राजेश मंडा को श्रीडूंगरगढ़ विधानसभा अध्यक्ष मनोनीत किया गया है और मंजूर अली को श्रीडूंगरगढ़ ब्लॉक अध्यक्ष बनाया गया है। इसके अलावा कस्बे के युवा शेरदास स्वामी को आपदा समिति का कॉर्डिनेटर बनाया गया है। सेवादल संभाग प्रभारी विमल भाटी ने बताया कि सेवादल की नई कार्यकारिणी में उन कार्यकर्ताओ को जगह दी गयी है जो धरातल पर रहकर कांग्रेस की रीति नीतिएवं उनकी योजनाओं व सिद्धांतों को आमजन तक पहुंचायेंगे। भाटी ने नवनियुक्त सभी पदाधिकारियों को बधाई देते हुए पार्टी हित मे कार्य करने की बात कही।

\"\"

देखे सूची…

\"\"
\"\"
\"\"

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment