Latest News Cricket IPL T20 WCL T20 WPL Under-19 WC India vs England T20 World Cup 2024 FIFA World Cup
---Advertisement---

श्री यादें माटी कला बोर्ड के अध्यक्ष का अपने आवास पर स्वागत किया श्री विश्वकर्मा कौशल विकास बोर्ड के अध्यक्ष ने

---Advertisement---

The Khabar Xpress 29 जुलाई 2024। श्री यादें माटी कला बोर्ड के अध्यक्ष प्रह्लाद राय टाक आज श्रीडूंगरगढ़ श्री विश्वकर्मा कौशल विकास बोर्ड के अध्यक्ष रामगोपाल सुथार के आवास पहुंचे। जहां पर भाजपा कार्यकर्ताओं और समाज के मौजिज जनो के साथ सुथार ने उनका स्वागत अभिनंदन किया।
श्री यादें माटी कला बोर्ड के अध्यक्ष प्रह्लाद राय टाक ने समाजोत्थान एवं संगठित समाज की परिकल्पना को बताते हुए सामाजिक कुरीतियों को मिटाने की बात कही। टाक ने कहा कि किसी भी समाज, कस्बे, राज्य और देश की प्रगति शिक्षा से ही सम्भव है इसलिए समाज के हर वर्ग को शिक्षित होना चाहिए।
विश्वकर्मा कौशल विकास बोर्ड के अध्यक्ष रामगोपाल सुथार ने कहा कि भाजपा ने सभी वर्गों का ध्यान रखते हुए एक आम कार्यकर्ता को बोर्ड के अध्यक्ष बनाकर जन हित कार्यों को करने का अवसर प्रदान किया है और सरकार में सहभागिता तय की है।


इस अवसर पर मोहननाथ सिद्ध, नानूराम कुचेरिया (पार्षद प्रतिनिधि), गोपाल प्रजापत (पार्षद प्रतिनिधि), परमेश्वर स्वामी, कन्हैया लाल स्वामी, गोपाल गोदारा, महावीर स्वामी, बिलाल बेहलिम ठेकेदार, चुनीलाल नायक, श्रवण प्रजापत, बनवारी सुथार, छगन लाल दर्जी आदि उपस्थित रहे ।

\"\"

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment