Latest News Cricket IPL T20 WCL T20 WPL Under-19 WC India vs England T20 World Cup 2024 FIFA World Cup
---Advertisement---

श्रीहनुमान जयंती उपलक्ष्य पर 8 अप्रैल से कस्बे में होगी संगीतमय भव्य श्रीहनुमत कथा

---Advertisement---

The Khabar Xpress 05 अप्रैल 2025। श्रीडूंगरगढ़ हमेशा से ही धर्मनगरी के रूप में विख्यात रहा है। यहाँ पर समय समय पर विभिन्न धार्मिक आयोजन होते रहते है। आगामी 8 से 12 अप्रैल से कस्बे के कालुबास स्थित श्री पूनरासर हनुमान मंदिर में श्री हनुमत कथा का भव्य संगीतमय आयोजन होगा। मंदिर पुजारी श्रवण कुमार छंगाणी ने बताया कि नथमल, जियालाल, सोहनलाल, कुशलचंद बोथरा परिवार एवं हनुमंत भक्तों के सहयोग से श्रीहनुमान जयंती के पावन पर्व के उपलक्ष्य में भय संगीतमय श्री हनुमत कथा का विशाल आयोजन मंदिर परिसर में ही किया जाएगा। पं विष्णुदत्त शास्त्री के मुखारविंद से इस भक्तिमय कथा का रसास्वादन भक्त कर सकेंगे। उन्होंने की 8 अप्रैल को सुबह 9:15 पर सीताराम मंदिर से गाजे बाजे के साथ भव्य कलशयात्रा निकाली जाएगी जो कथास्थल तक आएगी। कथा का समय दोपहर 3 से शाम 6 बजे तक रहेगा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment