Latest News Cricket IPL T20 WCL T20 WPL Under-19 WC India vs England T20 World Cup 2024 FIFA World Cup
---Advertisement---

श्रीडूंगरगढ़ से शर्मनाक खबर, नाबालिग के साथ दुष्कर्म के प्रयास का मुकद्दमा दर्ज

---Advertisement---

The Khabar Xpress 05 जून 2025। श्रीडूंगरगढ़ थाना क्षेत्र के गांव में दो नाबालिग बालिकाओ के साथ अश्लील हरकत करके दुष्कर्म का प्रयास करने की घटना सामने आई है। पीड़िता के परिजनों द्वारा श्रीडूंगरगढ़ पुलिस थाने में एक नामजद के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया गया है। परिवादी ने बताया कि उसकी 9 साल की बेटी अपनी माता के साथ ननिहाल गई हुई थी। 9 वर्षीय बालिका व उसकी मौसेरी 8 वर्षीय बहन शौच करने के लिए बाहर गई तब वापसी के समय गांव के शनि मंदिर गई तो वहां मौजूद पुजारी दोनों बहनों को प्रसाद देने के बाद मासूम के पांव में चप्पल नहीं होने पर उसको नई चप्पल देने के बहाने पास के होटल में लेकर गया और दोनों मासूम बहनों के कपड़े उतारकर दांती दिखाकर जान मारने की धमकी देकर अश्लील हरकते की और दुष्कर्म का प्रयास किया। पुलिस ने गंभीरता को देखते हुए आरोपी पुजारी श्री भगवान के खिलाफ पॉक्सो एक्ट की विभिन्न धाराओं व अनुसूचित जाति जनजाति अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है और मामले की जांच श्रीडूंगरगढ़ पुलिस वृताधिकारी निकेत पारीक करेंगे।

सोर्स- News7network

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment