Latest News Cricket IPL T20 WCL T20 WPL Under-19 WC India vs England T20 World Cup 2024 FIFA World Cup
---Advertisement---

श्रीडूंगरगढ़ नगरपालिका प्रशासन का नवाचार, व्यापारियों संग शहर व्यवस्था सुधारने का प्रयास

---Advertisement---

The Khabar Xpress 11 जून 2025। श्रीडूंगरगढ़ नगरपालिका द्वारा आज एक अभिनव पहल की गई। नगरपालिका अधिशाषी अधिकारी अविनाश शर्मा एवं स्वास्थ्य एवं सफाई निरीक्षक हरीश गुर्जर की पहल पर कस्बे के व्यापारियों संग एक सामुहिक बैठक जीव जतन नगरपालिका भवन मुख्य बाजार में संपन्न हुई।

\"\"

बैठक में पालिका प्रशासन द्वारा नगर सुधार के लिए व्यापारियों से सहयोग की अपील की गई। नगरपालिका प्रशासन ने उपस्थित व्यापारियों से अपील की कि शहर की सफाई एवं आवागमन व्यवस्था के लिए सामूहिक प्रयास किया जाना चाहिए।

पालिका प्रशासन ने शहर के मुख्य व्यापारियों से अपील करते हुए उन्हें बताया कि बाजार की आम शिकायत थी कि पालिका के सफाईकर्मियों द्वारा बाजार खुलने से पहले ही सफाई कर दी जाती है जिसके कारण दुकानदारों द्वारा अपने प्रतिष्ठान खोलने पर वापिस सड़को पर कचरा फैल जाता था। अब से नगरपालिका द्वारा सुबह और शाम दोनों वक़्त ट्रैक्टर ट्रॉली द्वारा बाजार में फेरी निकाली जाएगी जिससे बाजार में सफाई की अव्यवस्था ना हो। प्रशासन ने दुकानदारों को कचरा ट्रैक्टर ट्रॉली में ही फेंकने का आग्रह किया। इसके अलावा प्रशासन ने सिंगल यूज प्लास्टिक के नुकसानों के बारे में बताते हुए सभी व्यापारियों सहित शहरवासियों से भी अनुरोध किया कि प्लास्टिक की थैलियों का उपयोग बिल्कुल भी ना किया जाए और इसके वैकल्पिक संसाधनों का उपयोग किया जाए। पालिका अधिशाषी अधिकारी अविनाश शर्मा ने सभी व्यापारियों से ये भी अपील की कि दुकानदार अपने प्रतिष्ठान के आगे अतिक्रमण ना करे एवं अपने प्रतिष्ठान के सामान की सड़कों पर ना रखे। इस अतिक्रमण के कारण शहर की आवागमन की एवं यातायात की व्यवस्था गड़बड़ा जाती है। शर्मा ने व्यापारियों की मांग के अनुसार ही लाइट व्यवस्था करके का आश्वासन सभी को दिया। शर्मा ने बताया कि श्रीडूंगरगढ़ विधायक ताराचंद सारस्वत ने भी विशेष निर्देश दिए हैं कि नगर की किसी भी समस्या को अनदेखा न किया जाए और त्वरित समाधान सुनिश्चित किया जाए। सफाई निरीक्षक हरीश गुर्जर ने कहा कि जन सहयोग और जनभागीदारी से नगर विकास की दिशा में कदम बढ़ाएगा। सभी मिलकर स्वच्छ, व्यवस्थित और सुंदर श्रीडूंगरगढ़ की संकल्पना को मजबूती देंगे।

बैठक में भाजपा श्रीडूंगरगढ़ शहर मंडल अध्यक्ष राधेश्याम दर्जी ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज करवाते हुए विश्वास जताया कि प्रशासन एवं कस्बेवासियों के सामुहिक प्रयास पर कस्बे के सर्वांगीण विकास की नींव रखी जायेगी। इस दौरान राधेश्याम तापड़िया, पवन मोदी, चेनरूप दुगड़, ओमप्रकाश नाई, विमल सिंधी, संजय करनाणी, उमाशंकर पारीक, गुड्डू सोनी, राधे सोमानी व अन्य व्यापारीगण उपस्थित रहे। इसके अलावा महेश राजोतिया, भवानी तावणीयाँ, मूलचंद इंदौरिया, संदीप क़ायल, फतेहसिंह जागिड़, भरत जोशी, पवन नाई, नंदू गोदारा, विक्रम शेखावत, रोशन छींपा, दुर्गादत्त शर्मा, मदन सोनी उपस्थित रहे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment