Latest News Cricket IPL T20 WCL T20 WPL Under-19 WC India vs England T20 World Cup 2024 FIFA World Cup
---Advertisement---

श्रीडूंगरगढ़ धर्मयात्रा में पुलिस प्रशासन ने मानी चूक, विधायक सारस्वत की मध्यस्थता में गतिरोध समाप्त

---Advertisement---

The Khabar Xpress 07 अप्रैल 2025। रामनवमी के पावन पर्व पर श्रीडूंगरगढ़ कस्बे में आयोजित विशाल धर्मयात्रा में श्रीडूंगरगढ़ पुलिस थानाधिकारी जितेंद्र स्वामी द्वारा किये गए दुर्व्यवहार का मामला आज श्रीडूंगरगढ़ विधायक ताराचंद सारस्वत की मध्यस्थता के साथ ही समाप्त हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार श्रीडूंगरगढ़ पुलिस वृताधिकारी निकेत पारीक, धर्मयात्रा के आयोजक और श्रीडूंगरगढ़ विधायक ताराचंद सारस्वत की मौजूदगी में कल हुए प्रकरण का आज पटाक्षेप हो गया। पुलिस प्रशासन ने मान लिया कि कल के घटनाक्रम में पुलिस द्वारा चूक हो गयी थी। जो कस्बे की शान्ति व्यवस्था के लिए कदापि उचित नहीं है। विधायक की मौजूदगी में पुलिस प्रशासन और आयोजन समिति में उत्पन्न गतिरोध समाप्त हो गया। वार्ता के दौरान श्रीडूंगरगढ़ पुलिस वृताधिकारी निकेत पारीक, आयोजन समिति के श्याम सुन्दर पारीक, बृजलाल तावणियाँ, भंवरलाल दुगड़, भैराराम डुडी, श्याम सुन्दर जोशी, सन्तोष बोहरा, मदन सोनी, वासुदेव सारस्वत, रामसिंह मौजुद रहे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment