Latest News Cricket IPL T20 WCL T20 WPL Under-19 WC India vs England T20 World Cup 2024 FIFA World Cup
---Advertisement---

श्रीडूंगरगढ़ के नागरिक ध्यान दे…

---Advertisement---

The Khabar Xpress 09 मई 2025। राष्ट्र में उत्पन्न आपातकालीन स्थिति के दृष्टिगत उपखण्ड क्षेत्र श्रीडूंगरगढ़ में उपखण्ड अधिकारी श्रीमती उमा मित्तल द्वारा गुरूवार को उपखण्ड स्तरीय अधिकारियों की उपखण्ड स्तरीय जनसुनवाई /अटल जनसेवा शिविर कार्यक्रम से पूर्व अत्यावश्यक बैठक आहूत कर उपखण्ड क्षेत्र में विषम परिस्थितियों से निपटने हेतु नागरिक सुरक्षा में किए जा सकने वाले विशेष उपायों के लिए आवश्यक तैयारी सुनिश्चित करने हेतु विभागीय समन्वय से 24 घण्टे मुख्यालय पर अलर्ट रहकर कार्य करने के लिए निर्देशित किया गया तथा नगरपालिका श्रीडूंगरगढ़ में उपखण्ड अधिकारी श्रीमती उमा मित्तल, पुलिस उपाधीक्षक निकेत पारीक, पुलिस निरीक्षक, अधिशाषी अधिकारी अविनाश शर्मा व नगरपालिका चेयरमैन मानमल शर्मा द्वारा शहरी क्षेत्र के मौजिज लोगों के साथ बैठक कर आमजन को आपात् स्थिति से निपटने हेतु जागरूक करने हेतु अपील की गई तत्पश्चात् उपखण्ड अधिकारी द्वारा प्रशासनिक टीम के साथ शहरी क्षेत्र में गलियों में विजिट कर आमजन से आंतरिक सुरक्षा हेतु समझाईश की गई।

उपखण्ड अधिकारी द्वारा आमजन से अपील की गई कि राष्ट्रहित सर्वोपरि के सिद्धान्त पर कार्य करते हुए कार्यस्थल/प्रतिष्ठान/दुकान से लौटते वक्त वहां की सभी प्रकाश व्यवस्थाएं (साईन बोर्ड, ट्यूबलाईट्स, बल्ब, सीसीटीवी कैमरे, कैमरे की लाईट्स इत्यादि) बंद करें। सायरन अथवा पुलिस सायरन सुनाई देने पर सभी तरह की लाईट बंद करके सम्पूर्ण ब्लैक आउट करें। सायरन सुनाई नहीं देने की स्थिति में भी यदि केन्द्रीयकृत सिस्टम से पूरे शहर में लाईट कटती है तो तुरन्त अपने पावर बैकअप, जेनरेटर, इनवर्टर, इनवर्टर लाईट्स आदि को बंद करें एवं अपने वाहनों को सुरक्षित स्थान पर खड़ा कर लाईट्स बंद कर ब्लैक आउट करें। किसी भी प्रकार की आतिशबाजी, तेज आवाज वाले उपकरणों या ध्वनि विस्तारक यंत्रों का प्रयोग न करें। नागरिक कर्त्तव्यों के प्रति निष्ठावान रहें, कुछ भी राष्ट्रहित के प्रतिकूल नहीं करें। आमजन सायरन बजने पर तुरन्त अपने-अपने घर, दुकान, संस्थान, विद्यालय, होटल्स, चौराहों तथा आसपास के साईन बोर्ड्स में लगी लाईट्स को बंद करें। साइबर अटैक से बचाव हेतु अनाधिकृत लिंक, फोटो, विडियो क्लिप्स, पीडीएफ फाईल्स आदि को ओपन न करें। अफवाहें न फैलाने, सोशल मीडिया पर भ्रामक जानकारी शेयर न करने व भ्रामक वीडियो, संदेश आदि पर गौर न कर अफवाहों से बचकर शांत रहने हेतु अपील की गई। अभ्यासिक मॉक ड्रिल किये जाने पर इसे गंभीरता से लेकर अनावश्यक रूप से घूमने से बचें। आपातकालीन सेवाओं यथा 108/104 एम्बुलेंस, पुलिस, अग्निशमन, सरकारी वाहनों, सेना/सरक्षा बलों, डीजल / पेट्रोल / घरेलू गैस सिलेण्डर आपूर्ति के वाहनों के आवागमन में बाधा न डालें। राष्ट्रीय सुरक्षा की इस घड़ी में आंतरिक सुरक्षा में सहयोग एवं शांति व्यवस्था बनाये रखने एवं प्रशासन के दिशा-निर्देशों की समयबद्ध पूर्ण पालना करने हेतु अपील की गई।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment