Latest News Cricket IPL T20 WCL T20 WPL Under-19 WC India vs England T20 World Cup 2024 FIFA World Cup
---Advertisement---

श्रीडूंगरगढ़ उपजिला अस्पताल में श्वसन रोग विशेषज्ञ डॉ वेदप्रकाश शर्मा की नियुक्ति, सांस के मरीजों को मिलेगा बेहतर इलाज

Published On: February 3, 2026 3:49 PM
---Advertisement---

The Khabar Xpress 03 फरवरी 2026। श्रीडूंगरगढ़ उपजिला अस्पताल से सुखद खबर है। अस्पताल प्रभारी ओपी स्वामी ने बताया कि श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र के नागरिकों को अब श्रीडूंगरगढ़ उपजिला अस्पताल में श्वसन रोग विशेषज्ञ की सेवायें निरंतर मिलेगी। जहाँ पहले श्वांस के मरीजों को अन्य अस्पताल या फिर बीकानेर जाकर दिखाना पड़ता था वहीं अब श्रीडूंगरगढ़ के उपजिला अस्पताल में ही विशेषज्ञ डॉक्टर की नियुक्ति हो गयी है।

\"\"

डॉ स्वामी ने बताया कि डॉ वेदप्रकाश शर्मा श्वसन रोग विशेषज्ञ के रूप में नियुक्ति प्रदान की गई है। आज मंगलवार से ही वे अपनी नियमित सेवाएं श्रीडूंगरगढ़ उपजिला अस्पताल में प्रदान करेंगे। डॉ वेदप्रकाश शर्मा की नियुक्ति पर आमजन ने प्रसन्नता जताई। डॉ एस के बिहाणी, डॉ एस एस नांगल, भगवती प्रसाद ओझा, वेदप्रकाश शर्मा, दिनेश करनाणी, मघराज खांतड़ियाँ, रमेश तावणियाँ, ओमप्रकाश सारस्वत सहित अनेक गणमान्यों ने उनका अभिवादन किया।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

---Advertisement---

श्रीडूंगरगढ़ उपजिला अस्पताल लेबोरेट्री चल रही बिना कर्मचारियों के, हर रोज हो रही 700 से जांचे,

Published On: November 20, 2024 6:16 PM
---Advertisement---

The Khabar Xpress 20 नवम्बर 2024। बदलते मौसम में मौसमी बीमारियों ने आमजन को जकड़ना शुरू कर दिया है। श्रीडूंगरगढ़ के उपजिला अस्पताल में भी मरीजों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। इसके अलावा प्रतिदिन उपजिला अस्पताल की लेबोरेट्री में 700 के करीब जांचे हो रही हैं। लेकिन हालात जो दिखाई देते है वो नहीं है।

\"\"

उपजिला अस्पताल के लेबोरेटरी के लेब टेक्नीशियन रफत वारसी ने बताया कि गत कुछ दिनों में श्रीडूंगरगढ़ उपजिला अस्पताल की लेबोरेट्री में जांचों का दायरा बढ़ा है तो साथ ही साथ मरीजों की संख्या में भी बढ़ोतरी हुई है। लेबोरेटरी के आगे इस बदलते मौसम में मरीजों का जमावड़ा लगा रहता है।

\"\"

उन्होंने बताया कि लेबोरेट्री में प्रतिदिन लगभग 200 मरीज पहुंचते है जिनकी करीब 700 से ज्यादा जांचे ही होती है। उन्होंने ये भी बताया कि वर्तमान में सबसे ज्यादा डेंगू के रोगियों के सेम्पल लिए जाते है। उसके बाद सीबीसी, हृदय, लिवर और गुर्दे की जांचे हो रही है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment