Latest News Cricket IPL T20 WCL T20 WPL Under-19 WC India vs England T20 World Cup 2024 FIFA World Cup
---Advertisement---

श्रीडूंगरगढ़ से राजनैतिक हलचल, परिवर्तन संकल्प यात्रा, बीदासर में शामिल हुए नारायण मोट

Published On: September 12, 2023 12:07 PM
---Advertisement---

द खबर एक्सप्रेस 12 सितंबर 2023। भारतीय जनता पार्टी की परिवर्तन यात्रा आज क्षेत्र के नजदीकी गांव बीदासर में पहुंची। बीदासर में चुरू के सांसद राहुल कस्वां, बाबा बालकनाथ सहित भाजपा के अनेक दिग्गज नेताओं ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। श्रीडूंगरगढ़ के पूर्व चेयरमैन प्रतिनिधि और क्षेत्र के भाजपा नेता नारायण मोट ने भी बीदासर परिवर्तन यात्रा के मंच पर अपनी उपस्थिति दी। विदित रहे कि श्रीडूंगरगढ़ में जब परिवर्तन संकल्प यात्रा आई थी तब भी नारायण मोट ने अपने समर्थकों के साथ शक्ति प्रदर्शन किया था और यात्रा के श्रीडूंगरगढ़ से बीकानेर रवानगी पर हेमासर स्टैंड के पास अपने समर्थकों के साथ परिवर्तन संकल्प यात्रा का स्वागत अभिनंदन किया था। ज्ञात रहे कि नारायण मोट श्रीडूंगरगढ़ से भारतीय जनता पार्टी से टिकट के दावेदार है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment