Latest News Cricket IPL T20 WCL T20 WPL Under-19 WC India vs England T20 World Cup 2024 FIFA World Cup
---Advertisement---

श्रीडूंगरगढ़ विधायक ने किया सावंतसर में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भवन का उद्घाटन

Published On: October 9, 2024 6:46 PM
---Advertisement---

The Khabar Xpress 09 अक्टूबर 2024। श्रीडूंगरगढ़ विधायक ताराचंद सारस्वत ने बुधवार को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, सावंतसर के नव-निर्मित भवन का उद्घाटन किया।
इस दौरान श्री सारस्वत ने लाभार्थियों को निःशुल्क सोनोग्राफी के \’माँ वाउचर\’ का वितरण किया। उन्होंने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मुहैया करवाना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। इस अवसर पर विधायक ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का अवलोकन किया गया। कार्यक्रम में खण्ड मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. राजीव सोनी, श्रीराम भादू, चिकित्सा अधिकारी प्रभारी डॉ. आयुष जानु, महीराम बिश्नोई, धूड़ाराम डेलू, हेमनाथ जाखड़, महेश राजोतिया, रामनिवास, शुभकरण, बीरबल, शंकर लाल, ज्ञानीराम, मास्टर भंवरलाल, कालूराम मेघवाल, शंकरलाल, हम्मानाराम, ओमप्रकाश, हेतराम, राजाराम, शुभकरण, भवरलाल, रामरतन, बुधराम आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन रामरतन बिश्नोई ने किया।

\"\"

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment