Latest News Cricket IPL T20 WCL T20 WPL Under-19 WC India vs England T20 World Cup 2024 FIFA World Cup
---Advertisement---

श्रीडूंगरगढ़ में राजनीतिक हलचल, माकपा शहर अध्यक्ष ने पहना भारतीय जनता पार्टी का दुपट्टा

Published On: April 15, 2024 11:14 AM
---Advertisement---

The Khabar Xpress 15 अप्रेल 2024। लोकसभा चुनाव में शहर में राजनैतिक हलचल को बढ़ा दिया है। चुनावी सरगर्मियों के बीच आज माकपा शहर अध्यक्ष ने भारतीय जनता पार्टी का दुपट्टा पहन लिया। देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की जनकल्याणकारी योजनाओं और विकसित भारत के संकल्प से प्रभावित होकर श्री डूंगरगढ़ शहर माकपा अध्यक्ष रामेश्वर लाल बाहेती, कैलाश बाहेती, कांग्रेस पार्षद पूर्व प्रत्याशी अशोक भार्गव, चांदरतन राठी व पवन राठी ने भाजपा कार्यालय आकर विधायक ताराचन्द सारस्वत व मण्डल अध्यक्ष महावीर प्रजापत के सान्निध्य में भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर भाजपा शहर उपाध्यक्ष मांगीलाल राठी, शहर महामंत्री महेश राजोतिया, सुरेन्द्र चूरा, संजय शर्मा, रजनीकांत सारस्वत, भवानी प्रकाश तावणियां, पवन इंदौरिया, अशोक महावर, गौरीशंकर तंवर, रजत आसोपा, तरुण छापोला, संदीप कायल, मांगीलाल तापड़िया, सुशील डागा, शिव मूंधड़ा सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थी।

\"\"
\"\"
\"\"

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment