Latest News Cricket IPL T20 WCL T20 WPL Under-19 WC India vs England T20 World Cup 2024 FIFA World Cup
---Advertisement---

श्रीडूंगरगढ़ में बहेगी गौसेवार्थ संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा ज्ञानयज्ञ की भक्ति गंगा एवं नानी बाई का मायरा का होगा वाचन, आयेंगे बॉस

Published On: October 9, 2023 10:15 PM
---Advertisement---

द खबर एक्सप्रेस 09 अक्टूबर 2023। श्रीडूंगरगढ़ के सत्यनारायण, भगवानाराम, मांगीलाल गौड परिवार द्वारा विश्वस्तरीय गौ चिकित्सालय गौसेवार्थ संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा ज्ञानयज्ञ और नानीबाई का मायरा का आयोजन किया जा रहा है। पार्षद लोकेश गौड ने बताया कि पीड़ित गौवंश और जीव-जंतुओं के हितार्थ इस श्रीमद्भागवत कथा ज्ञानयज्ञ का आयोजन गौड परिवार द्वारा किया जा रहा है। पार्षद ने बताया की संगीतमय अमृत कथा के साथ नानी बाई का मायरा का भी वाचन होगा। पार्षद गौड ने जानकारी देते हुए बताया कि व्यास पीठ पर बाल व्यास पंडित अक्षय अनन्त गौड विराजमान होकर कथा वाचन करेंगे। कथा का शुभारंभ 15 अक्टूबर को सुबह 9:15 भव्य कलशयात्रा के साथ होगा जो ठाकुरजी मन्दिर से प्रारम्भ होकर गाजे बाजे के साथ कथा स्थल चिमनाराम जी माली के कुएं तक जायेगी। पार्षद गौड ने बताया कि कथा में प्रत्येक दिन मनमोहक एवं आकर्षक सजीव झांकियों का भी दर्शन भक्तों को होगा।

20 अक्टूबर को आयेंगे बॉस…

पार्षद लोकेश गौड ने बताया कि विश्व स्तरीय गौ चिकित्सालय के संस्थापक श्री श्री 1008 महामंडलेश्वर स्वामीजी श्री कुशालगिरी जी महाराज का पावन सान्निध्य भी श्रीमद्भागवत कथा ज्ञानयज्ञ में मिलेगा।गौड ने बताया कि महाराज जी 20 अक्टूबर को अपने भक्तिमय आध्यात्मिक प्रवचनों की ज्ञानगंगा से भक्तों को लाभान्वित करेंगे।पार्षद ने बताया कि श्रीमद्भागवत कथामृत का समय 15 अक्टूबर से 21 अक्टूबर तक दोपहर 12 बजे से 4 बजे तक एवं नानीबाई का मायरा शाम 8 बजे से रात्रि 10 बजे तक रहेगा।

\"\"

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment