Latest News Cricket IPL T20 WCL T20 WPL Under-19 WC India vs England T20 World Cup 2024 FIFA World Cup
---Advertisement---

श्रीडूंगरगढ़ पहुँचे प्रतापपुरी जी महाराज, भाजपा कार्यालय में हुआ भव्य स्वागत

Published On: October 14, 2023 12:44 PM
---Advertisement---

द खबर एक्सप्रेस 14 अक्टूबर 2023। श्रीडूंगरगढ़ भाजपा ने चुनावी बिगुल बजा दिया है। जबसे राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिये भाजपा ने श्रीडूंगरगढ़ प्रत्याशी घोषित किया है तभी से भारतीय जनता पार्टी ने चुनाव प्रचार प्रसार शुरू कर दिया है।

\"\"

पोकरण से भारतीय जनता पार्टी के पूर्व प्रत्याशी रहे प्रतापपुरीजी महाराज दिल्ली से पोकरण जाते वक्त श्रीडूंगरगढ़ रुके। जहां भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी ताराचन्द सारस्वत के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने स्वागत अभिनंदन किया। भाजपा मंडल अध्यक्ष महावीर प्रसाद अड़ावलिया, नगरपालिका अध्यक्ष मानमल शर्मा, उपाध्यक्ष बंशीधर सुथार, पार्षद विनोदगिरी गुसाई, बृजलाल तावणियाँ, हेमनाथ जाखड़, पार्षद जगदीश गुर्जर, गोपाल छापोला, हेमराज भादानी, ओमप्रकाश सोनी, ओमप्रकाश गांधी, आईदान पारीक, भवानीसिंह बीका, श्यामसुंदर पुरोहित, गौरीशंकर माली, ओमप्रकाश पारीक, सुखबीर भार्गव ने परमपूज्य प्रतापपुरी जी महाराज का माला पहनाकर अभिनन्दन किया और आशीर्वाद लिया।

\"\"

प्रतापपुरी जी महाराज ने सभी कार्यकर्ताओं को भाजपा को जिताने आह्वान किया। महाराजश्री ने कहा कि भाजपा की जीत इस देश के हर आम आवाम की जीत है। भारत को बुरी ताकतों से बचाने के लिये भाजपा को मजबूत करना होगा। देश के विकास के लिये भाजपा की जीत जरूरी है आज भाजपा के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सम्पूर्ण विश्व मे भारत का मान बढ़ाया है। महाराजश्री ने कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर भाजपा प्रत्याशी को विजयश्री दिलाने का आह्वान किया।

\"\"
\"\"

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment