Latest News Cricket IPL T20 WCL T20 WPL Under-19 WC India vs England T20 World Cup 2024 FIFA World Cup
---Advertisement---

श्रीडूंगरगढ़ नगरपालिका उपचुनाव : चुनावी गर्मी में कड़ाके की ठंड बेअसर, नुक्कड़ पर चर्चा और कार्यालयों में बन रही रणनीति

Published On: January 5, 2024 10:54 PM
---Advertisement---

द खबर एक्सप्रेस 05 जनवरी 2024। श्रीडूंगरगढ़ नगरपालिका के वार्ड -3 का उपचुनाव अब परवान पर है जहां एक ओर इन सर्दियों में हाड़ कंपा देने वाली कड़ाके की ठंड पड़ रही है वही दूसरी ओर वार्ड के चुनाव ने गर्मी बढ़ा दी है। प्रत्याशी अपने कार्यकर्ताओं के साथ इस सर्द रात में भी कार्यालयों में डटे हुए है। वार्ड में त्रिकोणीय संघर्ष बना हुआ है। जहां एक ओर कांग्रेस-बीजेपी में सीधी टक्कर है तो निर्दलीय प्रत्याशी ने भी अपनी जोरदार उपस्थिति दर्ज करवाई है।

भाजपा कार्यालय में हो रही चाय की चुस्कियों के साथ चर्चा

भारतीय जनता पार्टी के कार्यालय में इस सर्द रात्रि में प्रत्याशी के समर्थक चाय की चुस्कियों के साथ आगामी रणनीति बना रहे है और घर घर संपर्क की रूपरेखा तय कर रहे है। भाजपा कार्यालय में चाय की चुस्कियों के साथ संपत पारीक, बजरंगलाल पारीक, रोहित बोहरा, रणजीत पारीक, सीताराम नाई, हितेश बोहरा, श्याम व्यास चुनाव चर्चा करते हुए अपने प्रत्याशी की जीत का दावा कर रहे है।

\"\"

निर्दलीय ले रहे अलाव का सहारा

भाजपा और कांग्रेस दोनों के लिए ही सिरदर्द बने हुए है निर्दलीय प्रत्याशी। इस उपचुनाव में गत प्रत्याशी स्व. जगदीश प्रसाद पुरोहित के देहांत के बाद रिक्त हुई सीट पर उन्ही की धर्मपत्नी श्रीमती जमनादेवी पुरोहित चुनावी मैदान में है। उनके चुनाव का कार्यभार उनके पुत्र श्यामसुंदर पुरोहित के कंधों पर है। इस सर्द रात्रि में निर्दलीय उम्मीदवार के कार्यालय में इस सर्दी में गर्माहट लाने के लिए चुनावी चर्चा के साथ अलाव की तपिश भी कार्यकर्ताओं को मिल रही है। कार्यकर्ता कल की रणनीति की चर्चा में मशगूल है। किशन जोशी, गोपाल आंवला, कन्हैयालाल पारीक, अमित पारीक, चुन्नीलाल पुरोहित, दुर्गाराम पुरोहित, धनराज आंवला, नरेंद्र दुसाद, चेनरूप पारीक नारायण मल, पूर्णाराम पुरोहित, मानसिंह भाटी, कालीचरण पुरोहित और पवन सारण चुनावी समीकरण पर चर्चा कर रहे हैं।

\"\"

कांग्रेस कर रही अपनी जीत का दावा

कांग्रेस कार्यालय में कांग्रेस के कार्यकर्ता अलाव के चारो तरफ बैठकर चुनावी चर्चा में भाजपा प्रत्याशी और निर्दलीय उम्मीदवार के बीच वोट बंटवारे पर आश्वस्त नजर आ रहे है। कांग्रेसी कार्यकर्ता जीत के अनुमान लगा रहे है कि एक ही पार्टी से दो उम्मीदवारों के चुनाव लड़ने का फायदा कांग्रेस को होगा। इसके अलावा कांग्रेसी कार्यकर्ता वार्ड के हर घर मे जाकर सम्पर्क करने को प्राथमिकता दे रहे है। मेघराज आंवला, मनोज सारण, मालाराम गोदारा, विकास दुसाद, कालू सुनार, गजानंद गोदारा, मुलाराम दुसाद, गजानंद प्रजापत, चंदनमल कठोतिया, बनवारी प्रजापत, कमल नाई, विकास नाई, आसुराम तर्ड, शेरदास स्वामी, अनिल दुसाद, सुनील माली, नानूराम प्रजापत, रामन गोदारा, राजू प्रजापत, श्यामसुंदर प्रजापत कर रहे आगामी रणनीति पर चर्चा।

\"\"

चुनावी चर्चा में नुक्कड़ भी नही अछूता

जहां सभी उम्मीदवारों के कार्यालयों में चुनावी चर्चा जोरों पर है वही वार्ड के नुक्कड़ पर युवाओ की टोली अलाव के चारो तरफ सर्दी को दूर भगाते हुए चुनावी गर्मी पर चर्चा कर रहे है। युवा प्रदीप सारस्वत, रामदयाल पुरोहित बता रहे है कि इस बार चुनाव त्रिकोणीय टक्कर में है तो वही महेश सारस्वत, विकाश सेन, रामकुमार कठोतिया चुनावी टक्कर दोनों पार्टियों के बीच ही बता रहे है। रामलाल दर्जी, प्रवीण नाई, राजकुमार दर्जी, पंकज दर्जी, नितेश पारीक, छोटू नाई अपना अलग अलग मत रख रहे है। लेकिन यह तय है कि ये नगरपालिका का उपचुनाव इस कड़कड़ाती ठंड को बेअसर करके वार्ड में चुनावी गर्मी बढ़ा रहे है। वार्डवासी अब 10 जनवरी को मतदान का इंतजार कर रहे है।

\"\"

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment