Latest News Cricket IPL T20 WCL T20 WPL Under-19 WC India vs England T20 World Cup 2024 FIFA World Cup
---Advertisement---

श्रीडूंगरगढ़ के मुस्लिम समाज ने धूमधाम से मनाया \”ईद मिलादुन्नबी\” शहर के मुख्य बाजार में निकाली शोभायात्रा

Published On: September 28, 2023 6:45 AM
---Advertisement---

द खबर एक्सप्रेस 28 सितंबर 2023। इस्लामिक कैलेंडर के मुताबिक, ईद ए मिलाद उन नबी तीसरे महीने में रबी-उल-अव्वल के 12वें दिन मनाया जाता है। ईद-ए-मिलाद-उन-नबी के नाम से ही इस पर्व का कारक स्पष्ट है। अरबी भाषा के इस शब्द का अर्थ, \’जन्म\’ और मिलाद-उन-नबी का अर्थ है \’हजरत मुहम्मद साहब का जन्म\’। माना जाता है कि इसी दिन पैगंबर हजरत मुहम्मद का जन्म हुआ था। इस्लाम धर्म के अनुयायियों के लिए ये काफी महत्वपूर्ण पर्व है। पैगंबर हजरत मुहम्मद का जन्म अरब के रेगिस्तान के मक्का शहर में 570 ईस्वी में हुआ था।

श्रीडूंगरगढ़ में मुस्लिम समाज ने ईद मिलादुन्नबी मनाया धूमधाम से

श्रीडूंगरगढ़ की मस्जिदों और मुस्लिम समाज के घरों को सजाया गया है। मौका है पैगम्बर मुहम्मद साहब के जन्मदिन का। जन्मदिन के इस अवसर को श्रीडूंगरगढ़ मुस्लिम समुदाय ने धूमधाम से मनाया। अपने घरों को सजाया और सुबह शहर के मुख्य बाजार की जामा मस्जिद से कस्बे के मुख्य बाजार में शोभायात्रा निकाली जिसमे कस्बे के मुस्लिम समुदाय ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया। एक दूसरे को बधाईयां दी।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment