Latest News Cricket IPL T20 WCL T20 WPL Under-19 WC India vs England T20 World Cup 2024 FIFA World Cup
---Advertisement---

श्रीडूंगरगढ़ की सड़कों पर फिर उतरा जनसैलाब, कॉमरेड गिरधारीलाल महिया ने भरी हुंकार, देखे वीडियो…

Published On: November 7, 2023 12:16 AM
---Advertisement---

द खबर एक्सप्रेस 06 नवम्बर 2023। श्रीडूंगरगढ़ कस्बे में 2 नवम्बर को भाजपा प्रत्याशी ताराचन्द सारस्वत के नामांकन जनसैलाब के बाद आज सोमवार को माकपा प्रत्याशी गिरधारीलाल महिया के समर्थन में विशाल जनसभा व रोड शो का आयोजन हुआ। इस कार्यक्रम में हज़ारों की संख्या में उमड़े जनसैलाब ने विपक्षी पार्टियों को भी सोचने के लिए विवश कर दिया हैं। दशहरा मैदान श्रीडूंगरगढ़ में आयोजित जनसभा में गिरधारी महिया ने कहा कि जनता का विश्वास बरकरार है और श्रीडूंगरगढ़ में फिर से जन-जन की सरकार बनने जा रही है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के जवान व किसान मुख्य पार्टियों को सबक़ सिखाने के लिए फिर से तैयार है। जनसभा के बाद विधायक महिया के नेतृत्व में हजारों की संख्या में जनसैलाब ने रोड शो निकाला। यह रोड शो गौरव पथ रोड से होते हुए मुख्य बाजार, घूमचक्कर चौराहे से होकर वापिस दशहरा मैदान पहुंचा। इस दौरान पूरा माहौल महियामय नजर आया।

\"\"

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment