Latest News Cricket IPL T20 WCL T20 WPL Under-19 WC India vs England T20 World Cup 2024 FIFA World Cup
---Advertisement---

श्रीडूंगरगढ़ का ये युवा हुआ प्रदेश कार्यकारिणी में शामिल

---Advertisement---

The Khabar Xpress 01 जून 2024। श्रीडूंगरगढ़ के युवा व्यवसायी एवं सामाजिक कार्यकर्ता आईदान पारीक को राजस्थान ब्राह्मण महासभा युवा प्रकोष्ठ की प्रदेश कार्यकारिणी में शामिल किया गया है। महासभा के युवा प्रकोष्ठ के प्रदेशाध्यक्ष एडवोकेट रामानुज शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि श्रीडूंगरगढ़ कस्बे के युवा व्यवसायी और सामाजिक कार्यकर्ता आईदान पारीक को समाज के प्रति उनकी निष्ठा और सेवा भाव को देखते हुए प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया है। बता देवे की आईदान पारीक श्री छः न्याति ब्राह्मण संघ के भी युवा तहसील अध्यक्ष है। पारीक को प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य बनाये जाने पर क्षेत्र के युवाओं ने बधाई दी और प्रदेश कार्यकारिणी का आभार जताया।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment