Latest News Cricket IPL T20 WCL T20 WPL Under-19 WC India vs England T20 World Cup 2024 FIFA World Cup
---Advertisement---

शुगर को पानी की तरह सोख सकता है इसबगोल, डायबिटीज के मरीज सुबह खाली पेट ऐसे करें सेवन

Published On: October 9, 2023 9:19 AM
---Advertisement---

द खबर एक्सप्रेस 09 अक्टूबर 2023। डायबिटीज एक ऐसी बीमारी है जिसे कंट्रोल करने के लिए शरीर में शुगर पचाने की गति तेज होनी चाहिए। ऐसे में शुगर के मरीजों के लिए इसबगोल कैसे फायदेमंद है, जानते हैं इस बारे में…
डायबिटीज, एक ऐसी बीमारी है जिसे कंट्रोल करना बेहद जरूरी है। नहीं तो शुगर आपके शरीर के बाकी अंगों को भी खा सकती है। जैसे ये आपके पेट, लिवर और किडनी के काम काज को प्रभावित कर सकती है तो ये आपके आंखों की रोशनी छीन सकती है। इसके अलावा ये न्यूरो से जुड़ी समस्याएं भी पैदा कर सकती है। ऐसे में आपको अपनी डाइट में उन चीजों को शामिल करना चाहिए जो कि शुगर कंट्रोल करने में आपकी मदद करे। इस काम में इसबगोल भूसी आपके काम आ सकती है। तो, इसे कैसे लेना है, कब लेना और इसे लेने के फायदे क्या हैं। आइए, जानते हैं इस बारे में विस्तार से।

डायबिटीज के मरीज सुबह खाली पेट लें इसबगोल और शहद
दरअसल, शुगर स्पाइक होना सुबह से ही शुरू हो जाता है। ऐसे में आपको समझना होगा कि दिनभर शुगर मैनेज करने के लिए आपको सुबह से इसे कंट्रोल करना होगा। तो, जब आप सुबह खाली पेट इसबगोल और शहद का सेवन करते हैं ये शरीर में इस काम को करना शुरू कर देता है। ये पहले तो मेटाबोलिक रेट बढ़ाते हुए पेट साफ करता है और इंसुलिन के प्रोडक्शन को बढ़ावा देता है। ताकि, दिनभर जब शरीर में शुगर बने तो ये कंट्रोल में रहे। इसके अलावा ये आंतों के काम काज को भी गति देता है जो कि खाना सही से पचाने और इसे मैनेज करने में मदद कर सकता है।
कैसे लें इसबगोल और शहद
तो, इसबगोल और शहद लेने के लिए पहले तो आपको थोड़ा गुनगुना पानी लेना है और इसमें 1 से 2 चम्मच इसबगोल भूसी मिलाकर रख देना है। इसे आधा से 1 घंटा ऐसे ही छोड़ दें। इसके बाग इसमें थोड़ा सा नींबू का रस मिलाएं और 1 चम्मच शहद मिलाएं। अब इसे पी जाएं। हफ्ते में 2 से 3 बार ऐसा करते ही आपको इसके फायदे महसूस होंगे।
इसबगोल और शहद के फायदे
इसबगोल हाई फाइबर और रफेज से भरपूर है जो कि लैक्सटेसिव गुणों वाला है और शरीर में जमा गंदगी से जाकर चिपक जाता है। ये शरीर में शुगर की अतिरित मात्रा को अपने साथ सोखते हुए मल त्याग के माध्यम से कम कर देता है। इसलिए, आपने सुना होगा कि डायबिटीज के मरीजों में कब्ज होने पर शुगर बढ़ा हुआ होता है। इसके बाद अब बात शहद की करें तो ये एंटीबैक्टीरियल गुणों से भरपूर है जो कि शरीर को दूसरी बीमारियों से बचाता है। साथ ही इसके एंटीऑक्सीडेंट्स डायबिटीज न्यूरोपैथी जैसी समस्याओं से बचने में शरीर की मदद करते हैं। तो, इन तमाम कारणों से आपको डायबिटीज में इसबगोल और शहद का सेवन करना चाहिए।
ये आर्टिकल सामान्य जानकारी के लिए है, किसी भी उपाय को अपनाने से पहले डॉक्टर से परामर्श अवश्य लें

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment