द खबर एक्सप्रेस 07 सितंबर 2023। श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र के बिग्गा बास रामसरा के शहीद कैप्टन चन्दर चौधरी के 21वें बलिदान दिवस पर बीकानेर में होगी श्रद्धाजंलि सभा। कैप्टन चन्दर चौधरी मेमोरियल चेरिटेबल ट्रस्ट की ओर से 9 सितंबर को अमर शहीद के 21वें बलिदान दिवस पर सुबह 11 बजे बीकानेर में श्रद्धांजलि सभा रखी गयी है जिसमे हरियाणा के डिप्टी सीएम दुष्यंत सिंह चौटाला शिरकत करेंगे। TN ज्वेलर्स के सौजन्य से 8 सितंबर को बॉक्सिंग प्रतियोगिता और 9 व 10 सितंबर को महिला-पुरुष ओपन कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन होगा। इसी दिन बीकानेर में आधुनिक मैट कबड्डी ग्राउंड का अनावरण किया जाएगा। इन प्रतियोगिताओं के रजिस्ट्रेशन शुरू हो चुके है।
शहीद कैप्टन चंदर चौधरी के 21वें बलिदान दिवस पर हरियाणा डिप्टी सीएम दुष्यंत सिंह चौटाला करेंगे कबड्डी ग्राउंड का अनावरण, श्रद्धांजलि सभा मे करेंगे शिरकत
Published On: September 7, 2023 5:01 AM
---Advertisement---