Latest News Cricket IPL T20 WCL T20 WPL Under-19 WC India vs England T20 World Cup 2024 FIFA World Cup
---Advertisement---

शरीर से कोलेस्ट्रॉल को पूरी तरह बाहर कर देंगे ये हरे फल, रोजाना सेवन से मिलेगा भरपूर लाभ

---Advertisement---

द खबर एक्सप्रेस 11 मार्च 2024। हमारे शरीर में दो तरह का कोलेस्ट्रॉल पाया जाता है। एक है गुड कोलेस्ट्रॉल जिसे HDL कहा जाता है, वहीं दूसरा है बैड कोलेस्ट्रॉल जिसे LDL कहा है। हमारे शरीर को गुड कोलेस्ट्रॉल की काफी आवश्यकता होती है लेकिन बैड कोलेस्ट्रॉल हमारे स्वास्थ्य के लिए बेहद नुकसानदायक साबित होता है। आज बदलते खानपान और लाइफस्टाइल के कारण हमारे शरीर में खराब कोलेस्ट्रॉल की मात्रा काफी बढ़ती जा रही है। जिसके चलते हार्ट अटैक संबंधी जानलेवा रोग सामने आ रहे हैं। आज हम आपको ऐसे फ्रूट्स के बारे में बताने जा रहे हैं जिनके सेवन से आप अपने कोलेस्ट्रॉल लेवल को काफी हद तक कंट्रोल कर सकते हैं। आइए जानते हैं कौन से हैं वह फल..

एवोकाडो

यदि आप कोलेस्ट्रॉल की समस्या का सामना कर रहे हैं तो आपको रोजाना 1-2 एवोकाडो का सेवन करना चाहिए। हेल्थ रिपोर्ट की मानें तो एवोकाडो को कोलेस्ट्रॉल का दुश्मन कहा गया है। रोजाना 2 एवोकाडो का सेवन करने से हमारे शरीर में 50 प्रतिशत तक कोलेस्ट्रॉल कम हो सकता है।

कीवी

ब्लड प्रेशर को नियंत्रण में रखने से लेकर कोलेस्ट्रॉल लेवल को कम करने तक कीवी हमारे स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद है। इसके अलावा कीवी में फाइबर भी भरपूर मात्रा में पाया जाता है जो इसे हमारे पाचन तंत्र को दुरुस्त करने में काफी कारगर बनाता है। डाइटरी फाइबर से भरपूर कीवी हमारे LDL को कम करने में काफी मदद करता है।

अमरूद

अमरूद एक ऐसा फल है जिसका सेवन करना हमारे कोलेस्ट्रॉल लेवल को कम करने में काफी मदद करता है। अमरूद के फल के अलावा इसकी पत्तियां भी हमारे कोलेस्ट्रॉल लेवल को नियंत्रित करने का काम करती हैं। वहीं डाइटरी फाइबर से भरपूर अमरूद हमारे पाचन तंत्र के लिए भी काफी फायदेमंद साबित होता है।

आंवला

यह छोटा सा फल आपके कोलेस्ट्रॉल लेवल को काफी तेजी से कम कर सकता है। विटामिन-सी से भरपूर आंवला हमारे इम्यून सिस्टम को भी मजबूत करने का काम करता है। इसके पूर्ण लाभ के लिए आपको रोजाना आंवला जूस या आंवला मुरब्बा का सेवन करना चाहिए। हाई कोलेस्ट्रॉल से निपटने के लिए आपको रोजाना 2-4 आंवला का सेवन करना चाहिए।

हरा सेब

आपने जरूर सुना होगा कि एक सेब रोजाना खाने से आपको डॉक्टर के पास जाने की जरूरत नहीं होगी। वहीं कोलेस्ट्रॉल लेवल को कंट्रोल करने के लिए आपको रोजाना हरा सेब खाना चाहिए। सेब में पाया जाने वाला पेक्टिन नाम का फाइबर हमारे शरीर में जमा बैड कोलेस्ट्रॉल को साफ करने का काम करता है।

Disclaimer- यह लेख आपकी जानकारी के लिए है इसका उद्देश्य आपको किसी तरह की हेल्थ एडवाइस देना नहीं है। किसी भी निष्कर्ष पर पहुंचने से पहले एक बार हेल्थ एक्सपर्ट की राय जरूर लें।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment