Latest News Cricket IPL T20 WCL T20 WPL Under-19 WC India vs England T20 World Cup 2024 FIFA World Cup
---Advertisement---

शरीर में पानी की कमी को न करें नजरअंदाज, सर्दि‍यों में हो सकती हैं ये समस्‍याएं

Published On: December 12, 2024 9:00 AM
---Advertisement---

The Khabar Xpress 12 दिसंबर 2024। सर्दियों में ठंड के कारण प्यास कम लगती है, लेकिन यह शरीर में डिहाइड्रेशन का कारण बन सकती है। डिहाइड्रेशन केवल गर्मियों की समस्या नहीं है, सर्दियों में भी शरीर को पर्याप्त मात्रा में पानी और तरल पदार्थों की जरूरत होती है। ठंड के मौसम में लोग कम पानी पीते हैं, जिससे शरीर की कई जरूरी प्रक्रियाओं पर बुरा असर पड़ता है। डिहाइड्रेशन का असर त्वचा, बालों, पाचन तंत्र और इम्यून सिस्टम पर साफ दिखाई देता है। सर्दियों में हवा शुष्क हो जाती है, जिससे त्वचा रूखी और फटी हुई महसूस होती है। इसके अलावा, यह थकान, चक्कर आना और जोड़ों के दर्द जैसी समस्याओं को भी बढ़ा सकता है। इस लेख में, हम सर्दियों में डिहाइड्रेशन से होने वाली 7 समस्याओं पर बात करेंगे। साथ ही, इन समस्याओं को रोकने और शरीर को हाइड्रेटेड रखने के उपाय भी बताएंगे। सही आदतें अपनाकर और शरीर को पर्याप्त तरल पदार्थ देकर न केवल इन समस्याओं से बचा जा सकता है, बल्कि सर्दियों के मौसम का आनंद भी उठाया जा सकता है। इस व‍िषय पर श्रीडूंगरगढ़ के संजीवनी मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल के डॉ के.एल. शर्मा ने बेहतर जानकारी दी।

डॉक्टर परामर्श के लिए जुड़े:- संजीवनी मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल से चिकित्सीय परामर्श अथवा जानकारी के लिए टच करे।

1. त्वचा से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं

सर्दियों में पानी की कमी के कारण त्वचा शुष्क हो जाती है। इससे खुजली, त्‍वचा में रेडनेस और फटी त्वचा की समस्या हो सकती है। इस समस्‍या से बचने के ल‍िए पर्याप्त पानी पीना चाह‍िए और मॉइश्चराइजर का इस्‍तेमाल करना चाह‍िए।

2. पाचन संबंध‍ित समस्याएं हो सकती हैं-

डिहाइड्रेशन के कारण पाचन तंत्र धीमा हो जाता है, जिससे कब्ज, पेट दर्द और गैस की समस्या होती है। गुनगुना पानी और फाइबर युक्त भोजन करने से पाचन तंत्र बेहतर हो सकता है।

3. बालों की समस्याएं हो सकती हैं-

सर्दियों में पानी की कमी से बाल रूखे और बेजान हो जाते हैं। स्कैल्प ड्राई हो सकता है, जिससे डैंड्रफ की समस्या बढ़ जाती है। डैंड्रफ के लक्षणों से बचने के ल‍िए पर्याप्त पानी पीने की आदत बनाएं और सर्दि‍यों में गुनगुने तेल से स्‍कैल्‍प और बालों की माल‍िश करना न भूलें।

4. थकान और कमजोरी हो जाती है

\"dehydration-side-effects\"/

डिहाइड्रेशन से शरीर की एनर्जी कम हो जाती है, जिससे थकान महसूस होती है। दिनभर में पर्याप्त तरल पदार्थ लें और इलेक्ट्रोलाइट्स का सेवन करें। इसके अलावा आप चाय या कॉफी जैसे कैफीन युक्‍त पेय पदार्थों का सेवन कम से कम करें।

5. इम्यून सिस्टम कमजोर होना

पानी की कमी शरीर के इम्यून सिस्टम को कमजोर कर सकती है, जिससे बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। गर्म सूप और हर्बल चाय जैसे तरल पदार्थों का सेवन करें। सर्द‍ियों के द‍िनों में अदरक या तुलसी की चाय का सेवन कर सकते हैं।

6. जोड़ों में दर्द हो सकता है

डिहाइड्रेशन के कारण जोड़ों में लुब्रिकेशन कम हो जाता है, जिससे दर्द और अकड़न महसूस होती है। हड्डियों और जोड़ों को हेल्दी रखने के लिए हाइड्रेशन जरूरी है। शरीर को हाइड्रेट रखना चाहते हैं, तो पानी, सूप, हर्बल ड्र‍ि‍ंक्‍स का सेवन करते रहें।

7. सिर दर्द और चक्कर आ सकता है

सर्दियों में कम पानी पीने से ब्‍लड सर्कुलेशन पर बुरा असर पड़ता है, जिससे सिर दर्द और चक्कर आने की समस्या होती है। नियमित अंतराल पर पानी पीने से इस समस्या को रोका जा सकता है।

सर्दियों में डिहाइड्रेशन से बचने के लिए नियमित रूप से पानी पीना, सूप और हर्बल चाय का सेवन करना और संतुलित आहार लेना बेहद जरूरी है। इन छोटी-छोटी आदतों से आप डिहाइड्रेशन की समस्याओं को दूर कर सकते हैं और ठंड के मौसम को एंजॉय कर सकते हैं।

Disclaimer: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले डॉक्टर की राय अवश्य ले लें। The Khabar Xpress की ओर से कोई जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है। 

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment