Latest News Cricket IPL T20 WCL T20 WPL Under-19 WC India vs England T20 World Cup 2024 FIFA World Cup
---Advertisement---

शरीर की गर्मी बढ़ने से दिखते हैं ये 4 गंभीर लक्षण, रह-रह कर लौट आती हैं कई समस्याएं

Published On: October 12, 2023 7:34 AM
---Advertisement---

द खबर एक्सप्रेस 12 अक्टूबर 2023।

शरीर की गर्मी के इन लक्षणों को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता है। ऐसे में इनके बारे में जानें और इनसे बचने की कोशिश करें।

बॉडी हीट के बारे में जानना बेहद जरूरी है क्योंकि ये आपके शरीर में कई समस्याओं का कारण है। ज्यादातर लोग इसके बारे में जानते ही नहीं हैं। दरअसल, बॉडी हीट यानी शरीर की गर्मी असल में हमारे खाने और खराब लाइफस्टाइल की वजह से होती है। इसके अलावा घर के बाहर का तापमान और कुछ फिजिकल एक्टिविटी भी शरीर की गर्मी बढ़ने का कारण है। इस दौरान शरीर में कुछ गंभीर लक्षण नजर आते हैं जिन्हें नजरअंदाज करना आपके लिए मुश्किल हो सकता है।

शरीर की गर्मी के लक्षण

1. मुंह में बार-बार छाले होना

शरीर की गर्मी बढ़ने की वजह से आपको बार-बार मुंह के छाले हो सकते हैं। दरअसल, जब शरीर की अपनी गर्मी बढ़ी होती है तो ये शरीर में जलन के रूप में बाहर आती है। तो, कई बार ये फफोले के रूप में भी नजर आ सकती है ऐसे में लोगों को  बार-बार मुंह के छाले हो सकते हैं। 

2. सिर दर्द रहना

सिर दर्द रहना, शरीर की गर्मी का एक लक्षण हो सकता है। ये गर्मी आपके शरीर के तापमान को बढ़ाकर ब्लड सर्कुलेशन को बढ़ा देती है। इसके अलावा ये हाई बीपी की समस्या का भी कारण बन सकती है जिससे रह-रहकर आपको सिर दर्द की समस्या हो सकती है। तो, अगर आपको बार-बार सिर दर्द हो रहा है तो एक बार बॉडी हीट के बारे में भी सोचें। 

3. मतली होना

मतली होना भी गर्मी बढ़ने का एक लक्षण हो सकता है। दरअसल, जब शरीर की गर्मी बढ़ने से खाना नहीं पचता है तो, मतली की समस्या हो सकती है। इसके अलावा ये आपके लिए एसिडिटी बनाने का भी काम करती है जिससे आपको मतली की समस्या हो सकती है। 

4. घबराहट और थकान 

घबराहट और थकान के पीछे एक कारण शरीर की गर्मी का बढ़ना हो सकता है। दरअसल, घबराहट और थकान तब होती है जब शरीर डिहाइड्रेटेड हो जाता है और बीपी लो हो जाती है। ऐसे में शरीर की गर्मी बढ़ने से शरीर में ये स्थिति बार-बार आ सकती है। आपको रह-रहकर थकान हो सकती है और आपकी घबराहट हो सकती है। 

इसलिए, पहले तो तेल मसाले से भरपूर चीजों को खाएं और गरम मसालों के सेवन से बचें। इसके अलावा ज्यादा से ज्यादा पानी पिएं या पानी से भरपूर चीजों का सेवन करें। इस तरह ये आपके पेट को ठंडा कर सकता है और आपको कई समस्याओं से बचा सकता है। 

ये आर्टिकल सामान्य जानकारी के लिए है, किसी भी उपाय को अपनाने से पहले डॉक्टर से परामर्श अवश्य लें

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment