Latest News Cricket IPL T20 WCL T20 WPL Under-19 WC India vs England T20 World Cup 2024 FIFA World Cup
---Advertisement---

वोटर लिस्ट में नाम जांचने का महाभियान शुरू, पहले दिन वीएचए के जरिए मतदाताओं ने जांचा अपना विवरण, जिला निर्वाचन अधिकारी ने की मॉनिटरिंग, लिंक से करे एप डाऊनलोड

Published On: October 23, 2023 11:51 PM
---Advertisement---

द खबर एक्सप्रेस 23 अक्टूबर 2023। जिले के समस्त विधानसभा क्षेत्रों में वोटर हेल्पलाइन ऐप (वीएचए) के माध्यम से वोटर लिस्ट में नाम जांच करने का महाअभियान सोमवार को शुरू हुआ। पहले दिन जिला स्तर से लेकर ग्राम पंचायत स्तर तक लगभग पचास हजार मतदाताओं ने अपने नाम की वोटर लिस्ट में जांच की।
जिला निर्वाचन अधिकारी भगवती प्रसाद कलाल ने बताया कि वोटर हेल्पलाइन ऐप के माध्यम से वोटर लिस्ट में अपना नाम जांच करने के लिए बूथ लेवल तक कार्यक्रम आयोजित किए गए। जिले के कार्मिकों, खिलाड़ियों और आमजन ने इस अभियान में भागीदारी निभाई। प्रत्येक कार्यालय में इसके लिए आधे घंटे का विशेष शिविर लगाया गया। आमजन को भी इस ऐप के संबंध में जानकारी प्रदान की गई।
जिला कलेक्टर कार्यालय के सभी कार्मिकों ने वीएचए के माध्यम से अपना नाम जांचा। जिला परिषद में मुख्य कार्यकारी अधिकारी और स्वीप प्रभारी नित्या के. ने वीएचए के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि निचले स्तर तक यह अभियान चलाया जाए। बुधवार को भी यह कार्यवाही की जाए। जिले के समस्त निर्वाचन पंजीयन अधिकारियों की अगुवाई में प्रत्येक विधानसभा में यह कार्यक्रम आयोजित हुए। बूथ लेवल अधिकारियों ने अपने बूथ पर मतदाताओं के नामों का परीक्षण किया। एनसीसी, एनएसएस और स्काउट के प्रतिनिधियों ने भी इसमें भागीदारी निभाई। कॉलेजों, मंडी व अन्य क्षेत्रों में जाकर वोटर हेल्पलाइन एप इंस्टॉल करवाया गया। उन्होंने बताया कि मंगलवार को दशहरा मेलों के दौरान स्वीप से जुड़ी गतिविधियां होंगी। वहीं बुधवार को भी कार्यालयों में वीएचए डाउनलोड करवाया जाएगा।



वीएचए (एप) के जरिए मतदाता वोटर लिस्ट में कर सकेंगे अपने नाम की जांच
जिला निर्वाचन अधिकारी भगवती प्रसाद कलाल ने बताया कि मतदाताओं को वोटर हेल्पलाइन एप के माध्यम से वोटर लिस्ट में अपना नाम जांच करवाने के संबंध में जिला मुख्यालय से बूथ लेवल तक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि वोटर हेल्पलाइन एप के माध्यम से कोई भी मतदाता वोटर लिस्ट में अपने नाम की वर्तमान स्थिति के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकता है।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि मतदाता इस ऐप को इंस्टॉल कर अपने नाम की वोटर लिस्ट में वर्तमान स्थिति के संबंध में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। मतदाता को ऐप इंस्टॉल कर अपना आईडी नंबर भरना होगा जिसके पश्चात वोटर लिस्ट में उसके नाम की वर्तमान सूचना प्राप्त होगी। उन्होंने आमजन से भी इस ऐप को इंस्टॉल करते हुए अपना नाम वोटर लिस्ट में जांच लेने की अपील की। उन्होंने कहा कि एपिक कार्ड होने के बावजूद यदि वोटर लिस्ट में नाम नहीं है तो वह मतदाता मत नहीं दे पाएंगे । ऐसी स्थिति में सभी मतदाता अनिवार्य रूप से इस ऐप के जरिए वोटर लिस्ट में अपना नाम जांच लें।

इस लिंक से करे एप को डाऊनलोड…

https://play.google.com/store/apps/details?id=com.eci.citizen

\"\"

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment