Latest News Cricket IPL T20 WCL T20 WPL Under-19 WC India vs England T20 World Cup 2024 FIFA World Cup
---Advertisement---

विधायक ताराचंद सारस्वत ने डिस्कॉम अध्यक्ष आरती डोगरा से की मुलाकात, क्षेत्र में बिजली आपूर्ति व्यवस्था मजबूत करने की मांग

Published On: September 1, 2025 7:41 PM
---Advertisement---

The Khabar Xpress 01 सितंबर 2025। श्रीडूंगरगढ़ विधायक ताराचंद सारस्वत ने आज जयपुर स्थित विद्युत भवन में डिस्कॉम की अध्यक्ष सुश्री आरती डोगरा से शिष्टाचार मुलाकात की।

इस दौरान विधायक सारस्वत ने विधानसभा क्षेत्र श्रीडूंगरगढ़ में बिजली आपूर्ति को और अधिक सुचारु करने की आवश्यकता पर जोर देते हुए कहा कि किसानों की खड़ी फसलों को नुकसान से बचाने के लिए नियमित और निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित की जाए।

उन्होंने क्षेत्र में नए जीएसएस (ग्रिड सब स्टेशन) स्थापित करने तथा बिजली व्यवस्था को सुदृढ़ करने की मांग रखी। साथ ही किसानों के ट्रांसफार्मर उतारने में शिथिलता बरतने की आवश्यकता पर बल दिया, ताकि उनकी फसलें प्रभावित न हों।

विधायक सारस्वत ने यह भी कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार, प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में, आमजन के हितों को ध्यान में रखते हुए सर्वांगीण विकास के कार्य कर रही है।

डिस्कॉम अध्यक्ष सुश्री आरती डोगरा ने आश्वासन दिया कि किसानों के हितों को ध्यान में रखते हुए बिजली व्यवस्था को और अधिक मजबूत एवं सुचारु बनाया जाएगा।

\"\"

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment