Latest News Cricket IPL T20 WCL T20 WPL Under-19 WC India vs England T20 World Cup 2024 FIFA World Cup
---Advertisement---

विधायक ताराचंद सारस्वत दिल्ली में मिले देश के कानून मंत्री अर्जुनराम मेघवाल और कृषि राज्यमंत्री भागीरथ चौधरी से, क्षेत्र के प्रमुख मुद्दों पर चर्चा की और मंत्री बनने पर दी बधाई

---Advertisement---

The Khabar Xpress 11 जून 2024। आज विधायक ताराचंद सारस्वत दिल्ली पहुंचकर बीकानेर के लोकप्रिय सांसद अर्जुनराम मेघवाल को मोदी सरकार पुनः केन्द्रीय कानून मंत्री एवं संसदीय कार्य राज्यमंत्री ओर अजमेर सांसद एवं भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष भागीरथ चौधरी को कृषि राज्य मंत्री बनने पर आत्मीय बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की।

\"\"

विधायक ताराचंद सारस्वत ने बताया कि अर्जुन राम मेघवाल के पुनः कानून मंत्री बनना बीकानेर सहित पूरे राजस्थान के लिए गौरव का विषय हैं। इस दौरान अजमेर सांसद भागीरथ चौधरी को मुंह मीठा करवाकर बधाई प्रेषित की। इस दौरान दोनों मंत्रियों से क्षेत्र के प्रमुख मुद्दों पर चर्चा की। राजस्थान से चार मंत्री बनाने पर विधायक ताराचंद सारस्वत ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवँ शीर्ष नेतृत्व के आभार व्यक्त किया।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment