Latest News Cricket IPL T20 WCL T20 WPL Under-19 WC India vs England T20 World Cup 2024 FIFA World Cup
---Advertisement---

विधायक के भागीरथी प्रयासों पर जलदाय विभाग फेर रहा है पानी, शहर के हालात खराब, इधर बह रहा व्यर्थ पानी, देखे वीडियो

---Advertisement---

The Khabar Xpress 31 मई 2024। राजस्थान सरकार के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने स्पष्ट आदेश जारी कर रखे है कि आमजन को पेयजल आपूर्ति से सम्बंधित कोई शिकायत नही होनी चाहिए। श्रीडूंगरगढ़ विधायक ताराचन्द सारस्वत ने भी क्षेत्र में पेयजल आपूर्ति सुचारू रखने के कड़े आदेश दे रखे है। लेकिन विधायक के भागीरथी प्रयासों पर जलदाय विभाग फेर रहा है पानी। कस्बे के कालूबास, आडसरबास, मोमासरबास सहित बिग्गाबास के कुछ इलाकों में पेयजल आपूर्ति पूरी तरह गड़बड़ाई हुई है। कालूबास कि वार्ड संख्या 1,2,3,35 के हालात बाद से बदतर है। तो वार्ड संख्या 39-40 के भी हालात अच्छे नही है। इस तपती गर्मी में जब सबसे ज्यादा जरूरत पानी की हो तो विभाग द्वारा लापरवाही बरतना बेहद ही चिंताजनक है। हालत ये है कि पेयजल आपूर्ति के लिये श्रीडूंगरगढ़ जलदाय विभाग के जेईएन आमजन के कॉल उठाना भी जरूरी नही समझते।

संपर्क पोर्टल शिकायतो का अधिकारी कर रहे घर बैठे निस्तारण

वार्ड संख्या 3 के नागरिक हरीरामव्यास ने बताया कि मेने कई बार राजस्थान संपर्क पोर्टल 181 पर पेयजल सुचारू ना होने की शिकायतें दर्ज करवा दी लेकिन श्रीडूंगरगढ़ के विभागीय अधिकारी इतने नाकारा है कि इन शिकायतों का मौका मुआयना भी नही किया और घर बैठे ही निस्तारण कर दिया। जब राजस्थान सरकार के इस पोर्टल पर हुई शिकायतों के ये हालात है तो आमजन की मौखिक और लिखित शिकायतों की सुनता ही कौन है।

धोरों में बह रहा है व्यर्थ पानी

जागरूक नागरिक श्रवण सारस्वत ने बताया कि श्रीडूंगरगढ़ के दक्षिणी भाग वन विभाग की भूमि पर बने ट्यूबवेल के हालात बेहद चिंताजनक है। यहाँ पेयजल आपूर्ति की मुख्य पाइप लाइन टूटी हुई है जिससे लाखो लीटर पेयजल व्यर्थ बह रहा है। श्रवण सारस्वत ने बताया कि उन्होंने जलदाय विभाग के जेईएन बजरंग परिहार को फोन करके सूचित करने की कोशिश भी की लेकिन वे कॉल ही रिसीव नही कर रहे है। उन्होंने बताया कि उन्होंने पहले भी जेईएन परिहार को सूचना देने की कोशिश की थी लेकिन उन्होंने किसी भी तरह का सकारात्मक सहयोग नही किया।

विधायक के भागीरथी प्रयासों पर विभाग फेर रहा पानी

श्रीडूंगरगढ़ विधायक ताराचन्द सारस्वत ने अपने प्रयासों से मोमासर गांव सहित श्रीडूंगरगढ़ कस्बे के वार्ड एक स्थित ट्यूबवेल में डीटीएच मशीन भी लगवाई थी। इसके अलावा नोसरिया, पुन्दलसर सहित अनेक गांवों में भी पेयजल आपूर्ति में सुधार किया है। विधायक सारस्वत ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के आदेशों की त्वरित पालना के भी आदेश जारी कर रखे है।

देखे वीडियो…

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment