Latest News Cricket IPL T20 WCL T20 WPL Under-19 WC India vs England T20 World Cup 2024 FIFA World Cup
---Advertisement---

विधानसभा चुनाव 2023 : मतदाता पर्ची का वितरण कार्य जारी, 20 नवंबर तक पूरा किया जाएगा वितरण का काम

Published On: November 19, 2023 9:39 AM
---Advertisement---

द खबर एक्सप्रेस 19 नवम्बर 2023। विधानसभा चुनाव 2023 के लिए 25 नवंबर को होने वाले मतदान हेतु मतदाताओं को वोटर स्लिप वितरण का कार्य जारी है।
जिला निर्वाचन अधिकारी भगवती प्रसाद कलाल ने बताया कि सभी विधानसभा क्षेत्रों में रिटर्निग अधिकारियों को बीएलओ के माध्यम से यह कार्य समय पर पूरा करवाने के निर्देश दिए गए हैं। बीएलओ द्वारा घर- घर जाकर मतदाताओं को या परिवार के मुखिया को मतदाता पर्ची सौंपी जा रही है। मतदान पर्ची पर मतदाता के नाम, हेल्पलाइन नंबर, बूथ का नाम तथा सूची में मतदाता का नाम कौन से स्थान पर है, के संबंध में जानकारी अंकित है।
भगवती प्रसाद कलाल ने बताया कि मतदान पर्ची के माध्यम से मतदाता को मतदान के दिन अपने बूथ का नाम, भाग संख्या इत्यादि के संबंध में आसानी से जानकारी उपलब्ध हो सकेगी। मतदान पर्ची वितरण का कार्य 20 नवंबर सायं तक पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment