Latest News Cricket IPL T20 WCL T20 WPL Under-19 WC India vs England T20 World Cup 2024 FIFA World Cup
---Advertisement---

विधानसभा चुनाव : क्षेत्र में हो कोई शिकायत तो नम्बर करे नोट, पर्यवेक्षक सुनेंगे आपकी शिकायतें..

Published On: November 7, 2023 7:55 PM
---Advertisement---

द खबर एक्सप्रेस 07 नवम्बर 2023। जिले के विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में चुनाव से जुड़ी किसी भी शिकायत, सुझाव के लिए भारत निर्वाचन आयोग द्वारा नियुक्त किए गए चुनाव पर्यवेक्षकों से आम व्यक्ति, मतदाता सीधे तौर पर संपर्क कर सकता है। पर्यवेक्षकों को दूरभाष के माध्यम से भी चुनाव संबंधी शिकायत दर्ज करवाई जा सकती है।
बीकानेर पश्चिम और बीकानेर पूर्व विधानसभा के सामान्य पर्यवेक्षक राहुल जैन (आईएएस) से दूरभाष नंबर 8764626133 पर सम्पर्क किया जा सकता हैं। जैन आमजन से अतिरिक्त जिला कलेक्टर (नगर) कार्यालय में सायं 3 से 4 बजे तक मिलेंगे।
विधानसभा क्षेत्र खाजूवाला और कोलायत के सामान्य पर्यवेक्षक शिव अनंत तायल (आईएएस) से दूरभाष नंबर 8764651714 पर सम्पर्क कर सकते हैं। तायल आम जन से रिटर्निंग अधिकारी और उपखंड अधिकारी कार्यालय खाजूवाला में दोपहर 12 से 1 बजे तथा कोलायत आर ओ एवं उपखंड अधिकारी कार्यालय में सायं 4 से 5 बजे तक मुलाकात करेंगे ।
विधानसभा लूणकरणसर और श्रीडूंगरगढ़ पयवेक्षक डॉ एन प्रभाकर रेड्डी (आईएएस) के दूरभाष नंबर 8764482918 है। डा रेड्डी से सर्किट हाउस बीकानेर आगंतुक कक्ष में प्रातः 9:30 से 10:30 बजे के मध्य सम्पर्क किया जा सकता है।
नोखा विधानसभा क्षेत्र के पयवेक्षक भूपेश चौधरी (आईएएस) से संपर्क के लिए दूरभाष नंबर 9461135250 है। चौधरी से कार्यालय उप पंजीयक अधिकारी नोखा में दोपहर 1:30 बजे से 2:30 बजे तक मुलाकात की जा सकती है।
विधानसभा चुनाव के लिए खाजूवाला ,बीकानेर पूर्व, बीकानेर पश्चिम तथा कोलायत विधानसभा क्षेत्र के लिए संजय कुमार जैन (आईपीएस)को पुलिस पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है। जैन के मोबाइल नंबर 9818099 029 तथा लूणकरणसर, डूंगरगढ़ और नोखा विधानसभा क्षेत्र के लिए तृप्ती भट्ट (आईपीएस )को पुलिस पर्यवेक्षक लगाया गया है ।भट्ट से कोई भी आम मतदाता या व्यक्ति चुनाव संबंधी शिकायत के लिए इनसे 9456 309262 पर संपर्क कर सकता है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment