Latest News Cricket IPL T20 WCL T20 WPL Under-19 WC India vs England T20 World Cup 2024 FIFA World Cup
---Advertisement---

विद्यार्थियों ने सीखी मतदान की प्रक्रिया, मतदाता जागरूकता अभियान के बने भागीदार

Published On: September 11, 2023 2:45 PM
---Advertisement---

द खबर एक्सप्रेस 11 सितंबर 2013। श्रीडूँगरगढ़ उपखंड के गाँवों धनेरू, कुनपालसर, सोनियासर शिवदानसिंह, सोनियासर मीठीया, सोनियासर गोदारान के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालयों में निर्वाचन विभाग द्वारा चलाए जा रहे मतदाता जागरूकता अभियान के तहत मतदान प्रक्रिया की जानकारी देने हेतु निर्वाचन विभाग द्वारा नियुक्त मतदाता जागरूकता MDV टीम इवीएम , वीवीपेट और बैलेट मशीन से विद्यार्थियों के समक्ष सजीव प्रदर्शन किया।

\"\"

ALMT नोरतमल शर्मा ने विद्यार्थियों को सर्वप्रथम इस अभियान का उद्देश्य समझाते हुए बताया कि उच्च कक्षाओं के विद्यार्थी आने वाले चुनावों तक मतदान हेतु वयस्क आयु पूर्ण करके पहली बार मतदाता होने का गौरव प्राप्त करेंगे। इसलिए नये मतदाताओं को मतदान प्रक्रिया की जानकारी तथा अन्य मतदान संबंधी जानकारियों का होना आवश्यक है। टीम सदस्य ALMT सहीराम भांभू तथा किशोरी लाल मीणा ने एक- एक करके विद्यार्थियों को मतदान की पूरी प्रक्रिया के तहत डेमोंस्ट्रेशन करवाकर दिखाया। सोनियासर शिवदानसिंह में संस्था प्रधान राकेश गोदारा ने मतदान की आवश्यकता और महत्व पर प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियों को इसकी जानकारी अपने परिवारजनों को भी देने के लिए कहा। कार्यक्रम के अंत में विद्यार्थियों को मतदान की शपथ दिलवाई गयी।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment