Latest News Cricket IPL T20 WCL T20 WPL Under-19 WC India vs England T20 World Cup 2024 FIFA World Cup
---Advertisement---

लोकसभा चुनाव 2024- जिले के 53.96 प्रतिशत मतदाताओं ने लोकतंत्र के महोत्सव में निभाई भागीदारी, श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में 48.98 प्रतिशत मतदान, मतदान केंद्रों पर रहा मैले जैसा माहौल, देखे वीडियो

---Advertisement---

The Khabar Xpress 19 अप्रेल 2024। लोकसभा चुनाव 2024 के तहत मतदान के दौरान शुक्रवार को जिले के शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों के मतदान केन्द्रों में उत्सव जैसा माहौल रहा। मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग कर लोकतंत्र के पर्व में अपनी भागीदारी निभाई।

लोकसभा चुनाव 2024 के तहत बीकानेर संसदीय क्षेत्र में शांतिपूर्ण तरीके से मतदान संपन्न हुआ। जिला निर्वाचन अधिकारी नम्रता वृष्णि ने बताया कि बीकानेर संसदीय क्षेत्र में मतदान प्रतिशत 53.96 रहा। सर्वाधिक मतदान प्रतिशत अनूपगढ़ विधानसभा क्षेत्र में रहा जहां 67.10 प्रतिशत लोगों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। खाजूवाला विधानसभा क्षेत्र में 57.59, बीकानेर पश्चिम में 63.51, बीकानेर पूर्व में 61.40, श्रीडूंगरगढ़ विधानसभा क्षेत्र में 48.98, कोलायत में 46.20, लूणकरनसर विधानसभा में 50.10 तथा नोखा विधानसभा क्षेत्र में 40.27 प्रतिशत मतदान हुआ।


श्रीडूंगरगढ़ के जैतासर और पुन्दलसर गांव की नवविवाहिताओ ने विदाई से पहले मतदान किया। श्रीडूंगरगढ़ के शतायु मतदाता श्रीडूंगरमल ओझा ने मतदान केंद्र पहुंचकर अपने मत का प्रयोग किया। जिले के गाढवाला गांव में ग्रामीण मतदाता ऊंट गाड़े पर बैठकर मतदान केंद्र पहुंचे। महिलाएं पारंपरिक वेशभूषा में अपने मतदान केंद्रों तक पहुंची। पहली बार मतदान करने वाले मतदाताओं को निर्वाचन आयोग द्वारा प्रमाण पत्र प्रदान किया गया। वहीं विभिन्न केंद्रों पर रखे है सेल्फी प्वाइंट आकर्षण के विशेष केंद्र रहे। मतदान के दौरान मतदाताओं ने अपने एपिक कार्ड अथवा 12 अन्य वैकल्पिक पहचान पत्रों में से किसी एक का उपयोग करते हुए मतदान किया। मतदान स्थलों पर विद्युत, पेयजल सहित अन्य सभी व्यवस्थाएं चाक चौबंद रहीं। मतदान केंद्रों पर हेला टोलियां सुबह से ही सक्रिय दिखी। इनके द्वारा मतदाताओं को मतदान के लिए प्रेरित किया गया। वहीं महिलाओं, युवाओं और दिव्यांग कार्मिकों वाले मतदान दलों ने भी मतदाताओं को प्रेरित किया। वहीं ग्रीन, पिंक, यूनिक और आदर्श मतदान केंद्रों की विशेष सजावट आमजन के लिए खास रही।जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती नम्रता वृष्णि ने यूआईटी स्थित इंट्रीगेटेड कंट्रोल रूम से पूरी स्थिति पर नजर रखी। उन्होंने वेब कास्टिंग की मॉनिटरिंग भी लगातार की। इस दौरान प्रशिक्षु आईएएस यक्ष चौधरी और जनसंपर्क अधिकारी भाग्यश्री गोदारा भी मौजूद रहे।

\"\"
भाजपा कार्यालय में विधायक और विश्वकर्मा कौशल बोर्ड के चेयरमैन रामगोपाल सुथार ले रहे कार्यकर्ताओं से फीडबैक

मतदान केंद्रों पर रहा मैले जैसा माहौल, देखे वीडियो…

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment