Latest News Cricket IPL T20 WCL T20 WPL Under-19 WC India vs England T20 World Cup 2024 FIFA World Cup
---Advertisement---

लखदातार श्रीश्याम धणी का होगा शनिवार को भव्य जागरण, कालुबास ठाकुरजी मंदिर में भक्त झुलायेंगे झूलना

Published On: September 7, 2023 3:33 AM
---Advertisement---

द खबर एक्सप्रेस 07 सितंबर 2023। श्रीडूंगरगढ़ की पावन धर्म धरा पर लखदातार श्री खाटू श्याम धणी का भव्य और विश्वास जागरण 9 सितंबर रात्रि 8 बजे से कस्बे के कालुबास स्थित पाराशर मन्दिर के पास होगा। आयोजक लखदातार ग्रुप ने बताया कि ऐसा पहली बार होगा कि श्री खाटू श्याम निज मन्दिर के पुजारी महाराज श्री भूपेंद्र सिंह जी स्वयं यहाँ उपस्थित होकर बाबा की भव्य ज्योत के दर्शन करवायेंगे। ग्रुप ने बताया कि इस जागरण में सुप्रसिद्ध भजन गायक बाबा बर्फानी, राज कोलकाता, रामदेव गहलोत और स्थानीय पिता-पुत्र की जोड़ी कलाकार दिलीप-हनुमान कुदाल भजनों की अमृत रसधारा बहायेंगे।

\"\"

ठाकुरजी मन्दिर में मनेगा श्रीकृष्ण जन्मोत्सव

आज जन्माष्टमी के पावन पर्व पर श्रीडूंगरगढ़ के कालुबास माहेश्वरी भवन के पास स्थित ठाकुर जी के मंदिर में हर वर्ष की भांति दोपहर 2 बजे से 4 बजे तक (महिला) कीर्तन व रात्री में ठाकुरजी को पालना झूलन और भव्य भजन संध्या का आयोजन होगा। भगवान श्रीकृष्ण को छप्पन भोग का महाप्रसाद अर्पित किया जाएगा। पुजारी अशोक आसोपा ने बताया कि प्रतिवर्ष श्रीकृष्ण जन्मोत्सव पर मन्दिर में भव्य सजावट करके भक्तों द्वारा ठाकुर जी को झूलना झूलाया जाता है।

\"\"

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment