Latest News Cricket IPL T20 WCL T20 WPL Under-19 WC India vs England T20 World Cup 2024 FIFA World Cup
---Advertisement---

रेबीज जागरूकता के लिए \”विश्व रेबीज दिवस\” पर श्रीडूंगरगढ़ उपजिला चिकित्सालय में हुआ सेमिनार, रेबीज बचाव की दी जानकारी

Published On: September 30, 2023 12:00 PM
---Advertisement---

द खबर एक्सप्रेस 30 सितंबर 2023। श्रीडूंगरगढ़ उपजिला चिकित्सालय में विश्व रेबीज दिवस पर आज शनिवार को एक सेमिनार का आयोजन रखा गया। उपजिला चिकित्सालय के प्रमुख चिकित्सा अधिकारी डॉ एस. के. बिहाणी ने बताया कि रेबीज दिवस का उद्देश्य मनुष्यों और जानवरों पर रेबीज के प्रभाव के बारे में जागरूकता बढ़ाना। उन्होंने जोखिम वाले समुदाय में बीमारी को रोकने के तरीके के बारे में भी जानकारी दी। डॉ बिहाणी ने बताया कि विश्व रेबीज दिवस को रेबीज रोकथाम संदेशों के प्रसार को बढ़ाने के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर से लेकर स्थानीय सभी स्तरों के समूहों को प्रोत्साहित करने के लिए शिक्षा, जागरूकता और कार्रवाई का एक समावेशी दिन बनाया गया था। इसके उद्देश्यों में रेबीज के बारे में वैश्विक जागरुकता बढ़ाना और इस बीमारी की रोकथाम और रेबीज स्थानिक देशों के लोगों को रेबीज से बचाव की जानकारी देना भी शामिल है।

\"\"

इस सेमिनार में बताया गया कि रेबीज की रोकथाम और नियंत्रण कार्यक्रमों में सरकारी भागीदारी को बढ़ावा देना, पालतू जानवरों और सामुदायिक कुत्तों के टीकाकरण कवरेज को बढ़ाना और समाज के सभी स्तरों पर रैबीज को रोकने के तरीके के बारे में शैक्षिक जागरूकता में सुधार करना शामिल है। इस कार्यक्रम में उपस्थिति नागरिकों एवं आशा सहयोगिनीयों को प्रचार-प्रसार सामग्री का वितरण किया गया।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment