Latest News Cricket IPL T20 WCL T20 WPL Under-19 WC India vs England T20 World Cup 2024 FIFA World Cup
---Advertisement---

राष्ट्रीय पर्वतारोहण दिवस 2024: बहुत ही दिलचस्प है राष्ट्रीय पर्वतारोहण दिवस शुरू होने की कहानी

---Advertisement---

The Khabar Xpress 01 अगस्त 2024। हर साल 1 अगस्त को राष्ट्रीय पर्वतारोहण दिवस (National Climbing Day) मनाया जाता है। इस दिन को मनाने का मकसद लोगों को माउंटेन क्लाइम्बिंग के लिए मोटिवेट करना है और इस एडवेंचर के बारे में लोगों को बताना है। पर्वतारोहण महज एक एडवेंचर एक्टिविटी नहीं, बल्कि यह फिजिकल और मेंटल हेल्थ के लिए भी बहुत फायदेमंद होता है। इसके अलावा इससे टीमवर्क, पेशेंस, डिटरमीनेशन जैसे गुण भी विकसित होते हैं। आइए जानते हैं कैसे हुई थी इस दिन को मनाने की शुरुआत।

राष्ट्रीय पर्वतारोहण दिवस (National Mountain Climbing Day) की कैसे हुई थी शुरुआत ?

नेशनल माउंटेन क्लाइम्बिंग डे की शुरुआत संयुक्त राज्य अमेरिका में हुई थी। यह दिन भारत के पर्वतारोहण संगठन भारतीय पर्वतारोहण संघ द्वारा प्रस्तावित किया गया था।  यह दिन अमेरिका के दो पर्वतारोहियों बॉबी मैथ्यूज और जोश मैडिगन के याद और सम्मान में मनाया जाता है। इस जोड़ी ने एडिरोडैंक पहाड़ियों की 46 चोटियों पर चढ़कर रिकॉर्ड बना दिया था। इसके अलावा साल 2015 में 1 अगस्त के ही दिन व्हाइटफेस माउंटेन की चढ़ाई पूरी की थी।    

नेशनल माउंटेन क्लाइम्बिंग डे का महत्‍व

पर्वतारोहण के एक या दो नहीं, बल्कि कई सारे फायदे हैं। इसे करने से पहले कुछ तैयारियां करनी होती है, जिसमें एक्सरसाइज सबसे पहली चीज है, जिससे स्वास्थ्य अच्छा रहता है। क्लाइम्बिंग के दौरान कई तरह की चुनौतियों का सामना करना पड़ता है, जिससे लोगों में टीमवर्क की समझ बढ़ती है, अपनी मानसिक क्षमता और साहस के बारे में पता चलता है। इस दिन को मनाने का मुख्‍य उद्देश्‍य है लोगों में पर्वतारोहण के बारे में ज्यादा से ज्यादा जानकारी फैलाना है। 

कैसे सेलिब्रेट किया जाता है यह दिन?

पर्वतारोहण से जुड़े इस दिन को सेलिब्रेट करने के लिए कई तरह के कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है। पर्वतारोहियों को सम्मानित किया जाता है। उनके सफर और उसमें आने वाले चैंलेंजेस के बारे में बात किया जाता है। 

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment