Latest News Cricket IPL T20 WCL T20 WPL Under-19 WC India vs England T20 World Cup 2024 FIFA World Cup
---Advertisement---

रामोत्सव की धर्मयात्रा में शामिल हुआ क्षेत्र का हर धर्मयोद्धा, जयश्रीराम से गुंजायमान हुआ कस्बा, साम्प्रदायिक सद्भाव की बही गंगा, देखे विशेष फोटो और वीडियो

---Advertisement---

The Khabar Xpress 16 अप्रेल 2024। श्रीडूंगरगढ़ की हर गली हर चौराहा आज राममय बना हुआ था। चारो तरफ जयश्रीराम के जयकारे गुंजायमान हो रहे थे। आज रामोत्सव की धर्मयात्रा में शामिल हुए क्षेत्र का हर धर्मयोद्धा। पूरे कस्बे की गलियां भगवे रंग में रंगी हुई थी। आज की धर्मयात्रा अभी तक कि सबसे विशाल और सतरंगी छटा बिखेरनी वाली रही। धर्मयात्रा के संयोजक बृजलाल तावणियाँ ने धर्मयात्रा को सफल बनाने के लिए सभी क्षेत्रवासियों का आभार व्यक्त किया। तावणियाँ ने इस सफल आयोजन का श्रेय विहिप, बजरंग दल, दुर्गावाहिनी के सभी पदाधिकारियों एवं स्वयंसेवकों को दिया। इस धर्मयात्रा का स्वागत कस्बे के मुख्य चौराहों पर पुष्पवर्षा से स्वागत किया गया।

इंडोनेशियाई कलाकारों ने बांधा शमा

धर्मयात्रा का शुभारंभ संत भाईश्री संतोष सागर ने दीप प्रज्ज्वलित करके किया। कस्बे के गुरुकुल शिष्यों ने वैदिक मंत्रोच्चार द्वारा शांति-सद्भाव की प्रार्थना की। भुतेश्वरनाथ मंदिर के सामने सबसे पहले इंडोनेशियाई कलाकारों ने अपनी प्रस्तुति से उपस्थित जनसमुदाय को मंत्रमुग्ध कर दिया।

\"\"

धर्मयात्रा में दिखी सनातन संस्कृति की झलक

इस धर्मयात्रा की तैयारियों में पिछले एक महीने से विहिप, बजरंग दल और दुर्गावाहिनी के पदाधिकारी मेहनत कर रहे थे। आज की धर्मयात्रा में सनातन संस्कृति की झलक के दर्शन हर कस्बेवासी को हुए। रामोत्सव के पावन पर्व पर आयोजित धर्मयात्रा में देवी-देवताओं की सजीव झांकियों के दर्शन उपस्थित जनसमूह ने किए। पंजाबी फौजी बेंड ने अपनी अपनी जानदार प्रस्तुति दी।

\"\"
\"\"

इस विशाल धर्मयात्रा में विधायक ताराचन्द सारस्वत, विश्वकर्मा कौशल विकास बोर्ड के अध्यक्ष रामगोपाल सुथार, शिवप्रसाद तावणियाँ, भाजपा ओबीसी मोर्चा के देहात जिलाध्यक्ष विनोदगिरी गुसाईं, शहर भाजपा अध्यक्ष महावीर प्रसाद अड़ावालिया, समाजसेवी सत्यनारायण भारद्वाज, श्याम सारस्वत हेमासर, पं गोपाल शास्त्री व्यास, नवरतन राजपुरोहित, वासुदेव सारस्वत, श्यामसुंदर जोशी, संतोष बोहरा, पार्षद रजत आसोपा, कुम्भनाथ सिद्ध, हेमराज भादानी, सांवरमल सारस्वत सहित कस्बे के अनेक गणमान्यजन उपस्थित रहे।

इस धर्मयात्रा में साम्प्रदायिक सौहार्द की झलक दिखाई दी। जब धर्मयात्रा अपने अंतिम पड़ाव की तरफ घुमचक्कर पहुंची तो भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के देहात जिलाध्यक्ष इमरान राइन ने इस धर्मयात्रा का पुष्पवर्षा से स्वागत किया। मुमताज राईन, महबुब सकील, सदाम, पप्पू मुबारीक, यूसुफ, शाहरुख, दिनेश मदान, नरपत गहलोत, अमन यूसुफ और अनेक मुस्लिम समाज के गणमान्यजनों ने धर्मयात्रा का स्वागत करने के साथ ही शीतल जल की सेवा दी।

उपखण्ड अधिकारी उमा मित्तल, तहसीलदार राजवीर कड़वासरा, श्रीडूंगरगढ़ वृताधिकारी निकेत पारीक, थानाधिकारी इन्द्रकुमार, एडिशनल एसपी प्यारेलाल शीवरान, आरएसी के दस्तो के साथ सैंकड़ो पुलिसकर्मियों ने इस धर्मयात्रा में व्यवस्था बनाये रखने में सहयोग दिया।

\"\"

देखे वीडियो…

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment